ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड : देवघर नगर निगम के 50% वार्डों पर होगा महिलाओं का कब्जा

झारखंड : देवघर नगर निगम के 50% वार्डों पर होगा महिलाओं का कब्जा

झारखंड नगरपालिका नियमावली 2015 के नियम 9 के आलोक में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर देवघर नगर निगम के 36 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के कोटिवार आरक्षण का प्रपत्र-3 में अधिसूचित किया गया है। जिला...

झारखंड : देवघर नगर निगम के 50% वार्डों पर होगा महिलाओं का कब्जा
राजकुमार साह, देवघरMon, 13 Jan 2020 06:06 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड नगरपालिका नियमावली 2015 के नियम 9 के आलोक में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर देवघर नगर निगम के 36 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के कोटिवार आरक्षण का प्रपत्र-3 में अधिसूचित किया गया है। जिला पंचायत राज कार्यालय से वार्डवार आरक्षण की सूची जारी भी कर दी गई है।

ऐसे में इस चुनाव में भी आधी आबादी का बोलबाला होगा। नगर निगम  के कुल 36 में से 18 वार्डों पर सिर्फ महिलाएं अपना भाग्य आजमा सकेंगी। वैसे गत चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित सभी सीटों के अलावा एक सामान्य सीट से शैलजा देवी पार्षद चुनकर निगम पहुंची हैं। अब चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ने लगी है। संभावित प्रत्याशी ताल ठोंकते भी नजर आने लगे हैं।

यहां से सामान्य आजमा सकेंगे भाग्य
वार्ड-3 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है, जो अन्य के लिए आरक्षित हो गया है। वार्ड-7 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड 8 अनारक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-9 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड 10 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड-12 अनारक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड-14 अनारक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड-15 अनारक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड-16 अनारक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड-17 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड-20 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड-21 अनारक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड-23 अनारक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड-25 अनारक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड-29 पिछड़े वर्ग  के लिए आरक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड-31 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड-32 अनारक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड-33 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है, जो अन्य हो गया है। वार्ड-35 अनारक्षित है, जो अन्य हो गया है।

कहां-कहां से होगा महिलाओं का कब्जा
वार्ड-1 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-2 अनारक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड-4 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड-5 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड-6 अनारक्षित कोटि का है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड-11 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड-13 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड-18 अनारक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड-19 अनारक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड-22 अनारक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड-24 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड-26 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड- 27 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड-28 अनारक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड-30 अनारक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वार्ड-34 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है और वार्ड-36 अनारक्षित है, जो महिला के लिए आरक्षित हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें