ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडJharkand Weather: झारखंड में मॉनसून से पहले ही बदला मौसम, इन जिलों में बारिश; IMD अपडेट

Jharkand Weather: झारखंड में मॉनसून से पहले ही बदला मौसम, इन जिलों में बारिश; IMD अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून आने से पहले मौसम में परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू है। राज्य में बंगाल की खाड़ी से आनेवाली हवाओं के कारण दोपहर बाद बादल छाने लगे, लेकिन अधिकांश हिस्सों में यह बदलाव दोपहर बाद

Jharkand Weather: झारखंड में मॉनसून से पहले ही बदला मौसम, इन जिलों में बारिश; IMD अपडेट
Swati Kumariप्रमुख संवाददाता,रांचीSat, 10 Jun 2023 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में मॉनसून आने से पूर्व मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के संताल परगना को छोड़कर राज्य के शेष भागों में गर्मी रही। शनिवार को मेदिनीनगर का तापमान 44.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.9 और रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। संताल परगना में मानसून आने के पूर्व मौसम में शनिवार को बदलाव देखा गया। यहां के तापमान में भी पिछले 24 घंटों के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून आने से पहले मौसम में परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू है। राज्य में बंगाल की खाड़ी से आनेवाली हवाओं के कारण दोपहर बाद बादल छाने लगे, लेकिन अधिकांश हिस्सों में यह बदलाव दोपहर बाद दिखा। इससे पहले दिन में लोगों को असामान्य गर्मी का सामना करना पड़ा। रांची में भी शनिवार की शाम आसमान में काले बादल छाने से हल्की बूंदाबांदी हुई।

गर्म हवा के कारण सता रही गर्मी
राज्य के विभिन्न शहरों में सुबह से ही गर्मी सताने लगी है। राजधानी समेत अन्य शहरों में गर्म हवा की तेज रफ्तार शरीर झुलसा रही है। रांची में गर्म हवा की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रतिघंटे रही। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री अधिक हो गया है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री, मेदिनीनगर और रांची में करीब पांच डिग्री अधिक है। रांची में सुबह 8.30 बजे तापमान का पारा 33.0 डिग्री था जो कि 10.30 बजे तक 37.0 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक रहा। 

संताल में सात डिग्री गिरा पारा
पिछले 24 घंटों के दौरान गोड़्डा के तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां शनिवार को 37.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले यहां का तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस था। संताल के अन्य जिलों में बादल छाने से तापमान में कमी आयी है। 12 जून से राज्य के संताल परगना समेत गरज और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन यह मौसम बदलाव दोपहर के बाद होगा। इससे पहले उष्ण लहर की गर्मी सता सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें