ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड : अंधविश्वास में अधेड़ की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

झारखंड : अंधविश्वास में अधेड़ की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

झारखंड में पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के मुरुमातु गांव में आज एक अधेड़ की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मृतक की पहचान लोटो नावा निवासी चलितर बैगा (50) के रूप...

झारखंड : अंधविश्वास में अधेड़ की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
एजेंसी, पलामू।Mon, 16 Sep 2019 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के मुरुमातु गांव में आज एक अधेड़ की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मृतक की पहचान लोटो नावा निवासी चलितर बैगा (50) के रूप में की गई है जो मुरूमातु गांव निवासी हरिहर पाल के घर पर तंत्र-मंत्र के दौरान मुगेर् की बलि देने के लिए आया था। इसी दौरान गृहस्वामी के पुत्र विनय पाल ने घटना को अंजाम दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने गृहस्वामी पुत्र और आरोपित विनय को गिरफ्तार कर लिया है।  घटना के बाद से हरिहर पाल का परिवार घर से फरार है। घटना कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।  वहीं, तंत्र मंत्र करने आया ओझा भी फरार हो गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें