ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडक्वारंटाइन परिसर में शाम होते ही छलकने लगता है जाम

क्वारंटाइन परिसर में शाम होते ही छलकने लगता है जाम

बहरागोड़ा के खंडामौदा ओडिया प्लस टू हाई स्कूल संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर पर शाम होते ही शराब पीने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस सेंटर पर 154 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटाइन सेंटर से करीब...

क्वारंटाइन परिसर में शाम होते ही छलकने लगता है जाम
बहरागोड़ा (जमशेदपुर)। संवाददाता Fri, 29 May 2020 12:06 PM
ऐप पर पढ़ें

बहरागोड़ा के खंडामौदा ओडिया प्लस टू हाई स्कूल संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर पर शाम होते ही शराब पीने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस सेंटर पर 154 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
क्वारंटाइन सेंटर से करीब 250 मीटर की दूरी पर शराब की अवैध बिक्री होती है। यहीं से इस केंद्र में देसी और विदेशी शराब की आपूर्ति होने की शिकायतें मिल रही हैं।
  जानकारी के मुताबिक इस क्वारंटाइन सेंटर की निगरानी पंचायत सचिव अवनी नायक तथा पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि पंचानन मुंडा करते हैं। सेंटर की देखभाल के लिए कुछ वेतनधारी कर्मचारियों को भी रखा गया है। बावजूद इसके यहां शराब पीने की घटना आश्चर्यजनक है। गुरुवार की शाम को भी कई मजदूरों को चखना के साथ शराब पीते देखा गया। यहां क्वारंटाइन कई स्थानीय लोगों के परिजन भोजन लेकर सेंटर के पास खड़े दिखे। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि क्वारंटीन मजदूर कुछ कुछ सामान खरीदने के लिए यहां से निकलकर गांव के अंदर दुकानों में भी जाते हैं। कई तो अपने घर खाना खाने के लिए भी चले जाते हैं। स्कूल परिसर की चहारदीवारी नहीं है। फलस्वरुप बड़े आराम से यहां शराब की आपूर्ति अवैध तरीका से होती है। इस बारे में पूछे जाने पर पंचायत सचिव अवनी नायक ने बताया कि हम तो यहां क्वारंटाइन लोगों को कई बार मना कर चुके हैं पर वे मानते ही नहीं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें