ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडजेल ब्रेक : लातेहार मंडल कारा की दीवार फांदकर दो कैदी भागे, हत्या व बाइक चोरी के हैं आरोप

जेल ब्रेक : लातेहार मंडल कारा की दीवार फांदकर दो कैदी भागे, हत्या व बाइक चोरी के हैं आरोप

लातेहार मंडल कारा से शनिवार को दो कैदी दिनदहाड़े दीवार फांदकर फरार हो गए। हत्या और बाइक चोरी जैसे मामलों के आरोपी कैदियों के फरार होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। घटना दोपहर बाद करीब 3:30...

जेल ब्रेक : लातेहार मंडल कारा की दीवार फांदकर दो कैदी भागे, हत्या व बाइक चोरी के हैं आरोप
लातेहार। संवाददाताSun, 26 Jul 2020 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

लातेहार मंडल कारा से शनिवार को दो कैदी दिनदहाड़े दीवार फांदकर फरार हो गए। हत्या और बाइक चोरी जैसे मामलों के आरोपी कैदियों के फरार होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। घटना दोपहर बाद करीब 3:30 बजे के आसपास हुई।

फरार कैदियों की पहचान हत्या के मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ निवासी वक्किी राम और बाइक चोरी के आरोपी बालूमाथ निवासी दिलशाद अंसारी के रूप में हुई है। दोनों विचाराधीन कैदी के रूप में लातेहार मंडल कारा में बंद थे। सूत्रों के अनुसार मंडलकारा में इन दिनों नर्मिाण कार्य चल रहा है। आशंका है कि इसका फायदा उठाकर दोनों कैदी जेल के पीछे की ऊंची चारदीवार फांद कर भाग निकले। पूरे मामले में कंस्ट्रक्शन के कार्य से जुड़े लोगों पर भी सवाल उठ रहा है। 

गिरफ्तारी के लिए छापामारी: फरार कैदियों को दबोचने के लिए अभियान एसपी विपुल पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल शहर और आसपास के इलाके में छापेमारी कर रहा है। इस संबंध में लातेहार के एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि सभी सड़कों पर नाकाबंदी की गई है। भगोड़े कैदियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

सुरक्षा पर सवाल :  मंडल कारा शहर के मध्य में स्थित है। जेल के पास ही व्यवहार न्यायालय, समाहरणालय, एसपी ऑफिस, अनुमंडल कार्यालय, सदर अस्पताल आदि हैं। उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र से दिनदहाड़े दो कैदियों के फरार हो जाने से सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।
 फरार कैदी वक्किी है पेशेवर शूटर: मंडलकारा से फरार कैदी वक्किी राम पेशेवर शूटर है। 2017 में बालूमाथ के दवा व्यवसायी मुरारी प्रसाद की हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। वक्किी राम पर  विभन्नि थानों में कई मामले दर्ज हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें