ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया कला संकाय का परिणाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया कला संकाय का परिणाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार 72.62 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट बेहतर रहा है। 70.57 प्रतिशत छात्र और 74.12...

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया कला संकाय का परिणाम
रांची। लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 27 Jun 2018 03:26 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार 72.62 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट बेहतर रहा है। 70.57 प्रतिशत छात्र और 74.12 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। खूंटी 92.51 फीसदी के साथ खूंटी अव्वल, 86.66 फीसदी के साथ रांची तीसरे स्थान पर। गोड्डा 38.57 के साथ सबसे खराब रहा। 

Jharkhand Board 12th Arts Result 2018 का ऐलान झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in और jharresults.nic.in पर किया गया है। विद्यार्थी इन वेबसाइट्स के अलावा नतीजे livehindustan.com पर भी देख सकते हैं।

इससे पहले झारखंड बोर्ड 12 जून को मैट्रिक का रिजल्ट घोषित किया। मैट्रिक में कुल  59.48 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर चुका है। साइंस में 48.34 प्रतिशत विद्यार्थी हुए। 67.49 प्रतिशत विद्यार्थी कॉमर्स में पास हुए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें