ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड युद्धपोत इक्षक में लगा है बोकारो प्लांट का स्टील, जानिए; क्या है खास

युद्धपोत इक्षक में लगा है बोकारो प्लांट का स्टील, जानिए; क्या है खास

बोकारो स्टील प्लांट में निर्मित स्टील का उपयोग अब नौसेना की शक्तियां बढ़ाने में हो रहा है। भारतीय नौसेना के लिए अत्याधुनिक सर्वेक्षण युद्धपोत इक्षक के निर्माण में बीएसएल ने बड़ा योगदान दिया है।

 युद्धपोत इक्षक में लगा है बोकारो प्लांट का स्टील, जानिए; क्या है खास
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,बोकारोTue, 29 Nov 2022 06:30 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बोकारो स्टील प्लांट में निर्मित स्टील का उपयोग अब नौसेना की शक्तियां बढ़ाने में हो रहा है। इसी कड़ी में भारतीय नौसेना के लिए अत्याधुनिक सर्वेक्षण युद्धपोत इक्षक के निर्माण में बीएसएल ने बड़ा योगदान दिया है। इसके लिए बोकारो स्टील प्लांट ने 1000 टन एचआर शीट्स और प्लेट की आपूर्ति की। वहीं, भिलाई प्लांट ने 200 टन स्टील की आपूर्ति की है। रविवार को चेन्नई के कट्टूपल्ली में दक्षिणी नौसेना कमान में इस युद्धपोत इक्षक को शामिल कर लिया गया।

स्टील पर नहीं पड़ता समुद्री जल का प्रभाव
आत्मनिर्भर भारत में सहायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन को गति देने वाले इस युद्धपोत में सेल के डीएमआर 249 ए ग्रेड एचआर सीट्स और प्लेट का इस्तेमाल किया गया है। इस स्टील पर समुद्री जल का प्रभाव नहीं पड़ता। समुद्री जल में उपयोग के लिए इसके लचीले गुण के कारण इसकी डिमांड अब स्वदेशी युद्धपोतों में व्यापक है।

समुद्री डेटा जुटाने में सहायक होगा युद्धपोत
सहायक भारतीय सर्वेक्षण युद्धपोत इक्षक समुद्र संबंधी डेटा एकत्र करने के लिए अत्याधुनिक टेक्नॉलोजी से लैस है। यह युद्धपोत हाइड्रोग्राफिक उपकरणों से परिवर्तित कर देंगे। यह सर्वेक्षण युद्धपोत 3400 टन की क्षमता के साथ 110 मीटर लंबा, 16 मीटर चौड़ा और 231 कर्मियों की सुविधाओं से लैस है। इसमें ट्विन शॉफ्ट कॉऩ्फगिरेशन में दो मुख्य इंजन हैं और इसे 14 समुद्री की क्रूज गति और 18 समुद्री मील की अधिकतम गति के साथ डिजाइन किया गया है।

आईएनएस विक्रांत में भी यहां का स्टील लगा
भारतीय नौसेना में पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत में भी बोकारो स्टील प्लांट ने 7000 टन डीएमआर ग्रेड विशेष स्टील की आपूर्ति की है। इसके अलावा आईएनएस कवरत्ती में भी यहां के स्टील का उपयोग हुआ है। इसमें बीएसएल के 1000 टन स्टील का उपयोग किया गया था। इसके बाद से ही बीएसएल स्टील की डिमांड सैन्य शक्तियों के लिए उपकरण बनाने के लिए होने लगा है। इक्षक के निर्माण में बीएसएल से 1000 टन स्पेशल स्टील की आपूर्ति की गई है। आत्मनिर्भर भारत के तहत सैन्य शक्तियों को बढ़ाने की दिशा में बीएसएल की टीम काम कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें