ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडभारत-ऑस्ट्रेलिया वन डे: रांची में तीन मार्च से होगी टिकटों की बिक्री, सबसे सस्ता 900 महंगा 8000 का 

भारत-ऑस्ट्रेलिया वन डे: रांची में तीन मार्च से होगी टिकटों की बिक्री, सबसे सस्ता 900 महंगा 8000 का 

शुक्रवार आठ मार्च को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए टिकटों की दर शुक्रवार को घोषित कर दी गई। दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री तीन...

भारत-ऑस्ट्रेलिया वन डे: रांची में तीन मार्च से होगी टिकटों की बिक्री, सबसे सस्ता 900 महंगा 8000 का 
रांची, खेल संवाददाताSat, 23 Feb 2019 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार आठ मार्च को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए टिकटों की दर शुक्रवार को घोषित कर दी गई। दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री तीन मार्च को नौ बजे से शुरू होगी। एक व्यक्ति को तीन टिकट ही मिलेंगे। इस मैच के लिए सबसे सस्ता टिकट 900 रुपए और सबसे महंगा टिकट 8000 रुपए का होगा। मैच दोपहर एक बजे शुरू होगा।  8000, 5000, 4500 तथा 3000 रुपए के टिकट हास्पिटैलिटी (भोजन आदि) के साथ होंगे। टिकट दरों की घोषणा जेएससीए के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने शुक्रवार को की। 

नौ बजे से बिकेंगे टिकट
तीन से पांच मार्च तक सुबह नौ से एक बजे तक तथा दो  से पांच बजे तक जेएसीसए स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास काउंटरों से टिकट बेचे जाएंगे। महिलाओं व दिव्यांगों के लिए अलग काउंटर होंगे। आम क्रिकेटप्रेमी के लिए छह काउंटर होंगे। 

चार मार्च से केवल सदस्यों को टिकट
 जेएससीए सदस्यों के लिए टिकटों की बिक्री चार मार्च को 12 से शाम पांच बजे तक होगी। साउथ पवेलियन में ये टिकट केवल जेएससीए सदस्य ही खरीद सकेंगे। 

टिकटों की दर
विंग ए 
लोअर टीयर    1000
अपर टीयर    900
विंग बी
लोअर टीयर    1400
अपर टीयर    1100
विंग सी
लोअर टीयर    1000
अपर टीयर    900
विंग डी
लोअर टीयर    1200
अपर टीयर    1000
नार्थ पवेलियन (अमिताभ चौधरी पवेलियन)
प्रीमियम टेरेस    1500
प्रेसिडेंट एन्क्लोजर    8000 (भोजन सहित)
हॉस्पिटैलिटी बॉक्स    5000 (भोजन सहित)
साउथ पवेलियन (एमएस धौनी पवेलियन)
डोनर्स एनक्लोजर    1000
कारपोरेट सैलोन    3000 (भोजन सहित)
लक्जरी पार्लर (वेस्ट)    4500 (भोजन सहित)
पास वितरण: जेएससीए सदस्यों को कांप्लीमेंट्री पास दिया जाएगा। टाटा कीनन स्टेडियम में तीन मार्च व रांची में साउथ पवेलियन में चार मार्च को पास दिया जाएगा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें