ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ झारखंडनई प्रेमिका के साथ मिल एक्स का कत्ल, गला रेता; पत्थर से कुचला सिर

नई प्रेमिका के साथ मिल एक्स का कत्ल, गला रेता; पत्थर से कुचला सिर

जिले के रायडीह थाना के चापाटोली गांव की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी बरखा कुमारी की हत्या कर दी गई। वह 19 मार्च से लापता थी। पुलिस ने उसके शव को चेठली टोंगरी पहाड़ से गुरुवार को बरामद किया।

नई प्रेमिका के साथ मिल एक्स का कत्ल, गला रेता; पत्थर से कुचला सिर
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,गुमलाFri, 24 Mar 2023 12:13 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के रायडीह थाना के चापाटोली गांव की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी बरखा कुमारी की हत्या कर दी गई। वह 19 मार्च से लापता थी। पुलिस ने उसके शव को चेठली टोंगरी पहाड़ से गुरुवार को बरामद किया।

नई प्रेमिका के साथ मिल एक्स गर्लफ्रेंड को मारा
इस घटना को बरखा के पूर्व प्रेमी 17 वर्षीय ब्रजेश गोप ने अपनी नई प्रेमिका (नाबालिग) के संग मिल कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रजेश चापाटोली का ही रहने वाला है। जानकारी के अनुसार बरखा का गांव के ब्रजेश गोप के साथ प्रेम- प्रसंग चल रहा था। वह 19 मार्च से लापता थी। इसकी शिकायत उसके पिता सहलू गोप ने रायडीह थाना में दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में उसने बरखा का अपहरण कर हत्या की आशंका जताई थी।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने इस मामले में बरखा के पूर्व प्रेमी ब्रजेश गोप को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बरखा की हत्या करने को स्वीकारते हुए बताया कि अपनी नयी प्रेमिका के संग मिलकर पत्थर से कुचल कर व चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी है। शव को चेठली टोंगरी पहाड़ पर छिपा दिया है। पुलिस ने आरोपी ब्रजेश के निशानदेही पर शव को चेठली टोंगरी पहाड़ से शव व हत्या मे प्रयुक्त पत्थर व चाकू बरामद ली।

एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर नई गर्लफ्रेंड से था विवाद
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। इस बाबत एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी ने बताया कि ब्रजेश का प्रेम प्रसंग पूर्व मे बरखा से चलता था। कुछ सालों से इनके बीच दूरी हो गयी थी। वर्तमान में ब्रजेश का प्रेम- प्रसंग करंज थाना क्षेत्र के कोंजारा गांव की एक युवती से था। वहीं बरखा का भी इस बीच प्रेम -प्रसंग कुड़ोछतरपुर गांव के एक लड़का से चल रहा था। पूर्व के प्रेम प्रसंग को लेकर ब्रजेश गोप व उसकी नई प्रेमिका के बीच नोंक झोंक होते रहता था।

इस कारण दोनों ने मिलकर बरखा कुमारी की हत्या की साजिश रची। 19 मार्च को ब्रजेश ने बरखा को फोन कर चेठली टोंगरी पहाड़ पर बुलाया। जहां उसने अपनी नई प्रेमिका के साथ मिल कर उसकी हत्या कर शव को छिपा दिया। मृतका के पिता सहलू गोप द्वारा एफआईआर दर्ज कराने पर सारी जानकारी एसपी को दी गयी।