धर्म छिपाकर नाबालिग से शादी कर रहा था अधेड़ दूल्हा, पुलिस पहुंची तो भाग निकला
अधेड़ उम्र का दूल्हा अपना धर्म छिपाकर नाबालिग से शादी करने जा रहा था। गनीतम रही कि वक्त रहते उसकी असलियत सामने आ गई। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी दूल्हा भाग निकला। पुलिस उसे तलाश रही है।

इस खबर को सुनें
अधेड़ उम्र का दूल्हा अपना धर्म छिपाकर नाबालिग से शादी करने जा रहा था। गनीतम रही कि वक्त रहते उसकी असलियत सामने आ गई। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी दूल्हा भाग निकला। मामला झारखंड के बोकारो का है। आरोपी की पहचान असलम उर्फ फिरोज के रूप में की गई है। वो लंबे समय से चास में नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस उसे तलाश रही है।
नाबालिग से शादी करने का प्रयास
मिली जानकारी के मुताबिक बोकारो के सेक्टर-9 में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के शादी की तैयारी हो रही थी। पता चला कि अधेड़ उम्र का शख्स नाम बदलकर नाबालिग से शादी करने जा रहा है। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने सुबह तकरीबन ढाई बजे विवाह स्थल पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही अधेड़ दूल्हा मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस आरोपी दूल्हे को तलाश रही
पुलिस बोकारो से लेकर धनबाद तक आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। आरोपी धनबाद के भूली का अशलम उर्फ फिरोज है। वह चास में संजय कसेरा के नाम से छह महीने से रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर पहले नाबालिग के पिता को झांसे में लिया। फिर उनकी नाबालिग बेटी से शादी रचाने की कोशिश की। इस क्रम में सिटी डीएसपी के निर्देश पर कार्रवाई से पहले आरोपी स्थल से भाग गया।