ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमधुमक्खियों के हमले से पति-पत्नी की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

मधुमक्खियों के हमले से पति-पत्नी की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

झारखंड में गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड में मधुमक्खियों के हमले से गुरुवार को पति और पत्नी दोनों मौत हो गई। घटना शाम करीब चार बजे की है। वहीं, साथ में गई उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी...

मधुमक्खियों के हमले से पति-पत्नी की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल
हिन्दुस्तान,गढ़वाThu, 17 Sep 2020 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड में मधुमक्खियों के हमले से गुरुवार को पति और पत्नी दोनों मौत हो गई। घटना शाम करीब चार बजे की है। वहीं, साथ में गई उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी डंडई के जरही गांव के निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार तीनों पहले की तरह ही गुरुवार को भी जलावन के लिए लकड़ी चुनने जंगल में गए थे। उसी दौरान नंदू पासवान व उनकी पत्नी मीना देवी पर मधुमक्खियों ने एकाएक हमला बोल दिया। इससे वे दोनों घटना स्थल पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, राहगीरों को जानकारी होने पर कुछ ही समय में चिकित्सकों के साथ उसके परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। चिकित्सकों ने मौके पर ही मीना देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके पति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। उसके पति की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इन दोनों के साथ ही कुछ दूर पर लकड़ी चुन रहीं उर्मिला देवी पर भी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोला, लेकिन वह वहां से किसी तरह अपना जान बचाकर अपने घर पहुंच गई। उसकी हालत देख परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें भी सदर अस्पताल भेज दिया। अपनी मां और बाप दोनों की मौत की खबर सुनकर नंदू के एकलौता बेटा जितेंद्र पासवान का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें