ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड अंडर 16 क्रिकेट टीम में दुमका के दो खिलाड़ियों ने बनाई जगह, चैतन्य वीर बने टीम के कप्तान

झारखंड अंडर 16 क्रिकेट टीम में दुमका के दो खिलाड़ियों ने बनाई जगह, चैतन्य वीर बने टीम के कप्तान

चैतन्य वीर को टीम का कप्तान बनाए जाने व टीम में दुमका के एक और खिलाड़ी विभु कुमार का चयन होने पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव भाष्कर अजीत सिंह के अलावे संघ के आलोक सिंह, संजय तिवारी सहित सभी सदस्यों ने

झारखंड अंडर 16 क्रिकेट टीम में दुमका के दो खिलाड़ियों ने बनाई जगह, चैतन्य वीर बने टीम के कप्तान
Swati Kumariराजकुमार कुशवाहा,दुमकाTue, 21 Nov 2023 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के दुमका के क्रिकेट खिलाड़ी चैतन्य वीर लगातार अपने कठिन परिश्रम से ऊंचाईयों को छूते जा रहे हैं। उन्हें झारखंड राज्य के अंडर 16 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई द्वारा पुणे में आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए बनी झारखंड राज्य के अंडर 16 क्रिकेट टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें दुमका के दो खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में चैतन्य वीर के साथ साथ विभु कुमार को भी शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।  

चैतन्य वीर को टीम का कप्तान बनाए जाने व टीम में दुमका के एक और खिलाड़ी विभु कुमार का चयन होने पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव भाष्कर अजीत सिंह के अलावे संघ के आलोक सिंह, संजय तिवारी सहित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। 

9 वर्ष की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं चैतन्य वीर 

इससे पहले भी चैतन्य वीर का चयन झारखंड क्रिकेट एकेडमी के अंडर -14  के लिए 2019 में हो चुका है। वह 9 वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहे हैं। चैतन्य एलएजे कैंप क्रिकेट अकादमी में कोच अमित रंगराजन की देखरेख में क्रिकेट के टेक्निक सीख रहे हैं। गौरतलब हो कि दुमका के चैतन्य वीर पिछले वर्ष भी विजय मर्चेंट ट्रॉफी खेलने के लिए गए थे और काफी अच्छा प्रदर्शन  किया था। इस बार भी झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चैतन्य वीर ने सिमडेगा के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। इस बार दुमका के एक और खिलाड़ी विभु कुमार का भी चयन किया गया है, जो एक स्पिनर है। जेएससीए द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभु कुमार का भी प्रदर्शन अच्छा रहा था l दोनों खिलाड़ियों को जेएससीए द्वारा उनके प्रदर्शन का इनाम मिला l इधर झारखंड टीम का कप्तान चैतन्य वीर को बनाए जाने पर दुमका के क्रिकेट प्रेमियों में और खिलाड़ियों में काफी हर्ष का माहौल है l 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें