ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 5 युवकों को कुचला, 4 की मौत; गाय को रौंदकर भागा

झारखंड में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 5 युवकों को कुचला, 4 की मौत; गाय को रौंदकर भागा

नीतीश कुमार (14), विवेक कुमार (15), आशीष कुमार (14) और फिरोज अंसारी (16) के नाम मृतकों में शामिल है। गौरव कुमार (15) की स्थिति गंभीर है। स्कॉर्पियो के चालक की स्थिति गंभीर है।

झारखंड में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 5 युवकों को कुचला, 4 की मौत; गाय को रौंदकर भागा
Devesh Mishraलाइव हिंदुस्तान,पलामूThu, 26 Jan 2023 10:43 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पलामू जिले के छतरपुर डुमरिया पथ के भंगिया मोड़ के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप घायल हैं। नौडीहा थाना प्रभारी अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी बच्चे मोड़ पर खड़े थे तभी यह घटना घटी है। सभी को अस्पताल भेजा गया है। मृतक आशीष कुमार (14) वर्ष के दोस्तों ने बताया कि हम सभी क्रिकेट खेल कर मोड़ पर खड़े थे तभी अचानक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सभी को कुचलते हुए खेत में जा गिरी।

नीतीश कुमार (14), विवेक कुमार (15), आशीष कुमार (14) और फिरोज अंसारी (16) के नाम मृतकों में शामिल है। गौरव कुमार (15) की स्थिति गंभीर है। स्कॉर्पियो के चालक को भी गंभीर अवस्था में एमआरएमसीएच, मेदनीनगर ले जाया गया है। इससे पहले स्कॉर्पियो घटनास्थल से एक किलोमीटर पीछे गाय को चपेट में लेकर भाग रहा था।

उसके बाद भंगिया मोड़ पर जाकर इन बच्चों को रौंद डाला। घटना के बाद आसपास के करीब 500 लोग इकट्ठा हो गए और सभी घायलों को प्रशासनिक स्तर पर छतरपुर अनुमंडल अस्पताल और एमआरएमसीएच मेदनीनगर भेजा गया है। स्कॉर्पियो डुमरिया का बताया जा रहा है। इस हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें