ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडकोलकाता से आने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को हुआ स्वाइन फ्लू, रिम्स में भर्ती

कोलकाता से आने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को हुआ स्वाइन फ्लू, रिम्स में भर्ती

स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को स्वाइन फ्लू हो गया है। शनिवार की शाम उन्हें सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने के बाद रात 9:15 बजे रिम्स में भर्ती कराया गया है। रिम्स निदेशक डॉक्टर डीके सिंह ने...

कोलकाता से आने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को हुआ स्वाइन फ्लू, रिम्स में भर्ती
रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरोSun, 17 Mar 2019 01:59 AM
ऐप पर पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को स्वाइन फ्लू हो गया है। शनिवार की शाम उन्हें सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने के बाद रात 9:15 बजे रिम्स में भर्ती कराया गया है। रिम्स निदेशक डॉक्टर डीके सिंह ने बताया कि उन्हें तीन-चार दिनों से खांसी और बुखार था, जिसके बाद शनिवार की शाम सांस में तकलीफ की शिकायत के बाद वह रिम्स पहुंचे। रिम्स पहुंचने के बाद उनका एक्सरे भी किया गया। एक्स-रे रिपोर्ट नॉर्मल है। स्वास्थ्य मंत्री को रिम्स के मेडिसीन विभाग के डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह की यूनिट में भर्ती किया गया है। डॉ सिंह ने बताया कि शनिवार को स्वाइन फ्लू जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जिसके बाद उन्हें एहतियातन रिम्स में भर्ती करया गया है। हालांकि लक्षण के आधार पर उनका उपचार पिछले तीन दिनों से किया जा रहा था।

चार दिन पहले कोलकाता गए थे
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री चार दिन पहले कोलकाता गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्हें बुखार हो गया था। खांसी भी थी। सिर में दर्द था। इसके बाद लक्षण के आधार पर इलाज शुरू हुआ, लेकिन स्वाइन फ्लू की जांच के लिए गुरुवार को सैंपल कोलकाता भेजा गया। शनिवार शाम कोलकाता से आयी रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया।

रिम्स में लालू प्रसाद के पड़ोसी बने मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री को रिम्स के पेइंग वार्ड में फर्स्ट फ्लोर पर कमरा नंबर 16 में भर्ती किया गया है। पेइंग वार्ड में फर्स्ट फ्लोर पर ही कमरा नंबर 11 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद भर्ती हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें