ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड बजट सत्र: रामनवमी पर BJP विधायक का कुर्ताफाड़ प्रदर्शन, गंजी में लिखा था- जय श्रीराम

झारखंड बजट सत्र: रामनवमी पर BJP विधायक का कुर्ताफाड़ प्रदर्शन, गंजी में लिखा था- जय श्रीराम

गौरतलब है कि सदन के भीतर बीजेपी विधायक रामनवमी को लेकर हजारीबाग में लगाई गई पाबंदियों पर सरकार से जवाब चाहते थे। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने कुर्ता फाड़कर विरोध जताया। सरकार पर आरोप लगाए।

झारखंड बजट सत्र: रामनवमी पर BJP विधायक का कुर्ताफाड़ प्रदर्शन, गंजी में लिखा था- जय श्रीराम
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,रांचीTue, 21 Mar 2023 01:42 PM
ऐप पर पढ़ें

रामनवमी को लेकर झारखंड विधानसभा में बीजेपी का प्रदर्शन जारी है। आज विधानसभा में हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने तो कुर्ताफाड़ प्रदर्शन किया। दरअसल, हजारीबाग में रामनवमी को लेकर लगाई गई पाबंदियों के विरोध में बीजेपी प्रदर्शन कर रही है। प्रश्नकाल के दौरान ही बीजेपी विधायकों ने सदन के भीतर प्रदर्शन किया। इसके बाद विधायक मनीष जायसवाल पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के साथ फटे हुए कुर्ते में ही सदन से बाहर आए और मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सदन में हमारी नहीं सुनी जा रही है। 

हजारीबाग में लगाई गई हैं पाबंदियां
गौरतलब है कि सदन के भीतर बीजेपी विधायक रामनवमी को लेकर हजारीबाग में लगाई गई पाबंदियों पर सरकार से जवाब चाहते थे। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने कुर्ता फाड़कर विरोध जताया। मनीष जायसवाल ने अपनी गंजी में जय श्रीराम लिखा हुआ था। सदन के बाहर मीडियाकर्मियों के सामने रांची विधायक सीपी सिंह, मनीष जायसवाल का कुर्ता ठीक करते दिखे। मनीष जायसवाल ने कहा कि हम नियोजन नीति और 1932 के खतियान पर जवाब चाहते थे जोकि नहीं मिला। अब, रामनवमी को लेकर लगाई गई पाबंदियों पर जवाब नहीं मिल रहा है। 

बीजेपी ने सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया
मंगलवार को सुबह भी बीजेपी ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर हेमंत सोरेन सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। बीजेपी विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि जबसे हेमंत सोरेन सरकार प्रदेश की सत्ता में आई है हिंदुओं को दबाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष रामनवमी में व्यावधान उत्पन्न किया जाता है। इस वर्ष भी सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने पाबंदियां लगाई हैं। जुलूस निकालने पर पाबंदी है। डीजे नहीं बजा सकते। उन्होंने कहा कि हिंदू जनभावना के साथ अब खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। 

जहां एक ओर बीजेपी सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगा रही है। हिंदू जनभावना का अपमान करने का आरोप लगा रही है वहीं सत्तापक्ष का कहना है कि ये कानून-व्यवस्था का मसला है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें