ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड11 फरवरी से झारखंड में कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान, मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे शामिल

11 फरवरी से झारखंड में कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान, मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे शामिल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के अभियान के साथ 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होने जा रहा है। नई दिल्ली में इसका शुभारंभ किया जाएगा। वहीं, झारखंड में 11 फरवरी से इसकी औपचारिक शुरुआत होगी।

11 फरवरी से झारखंड में कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान, मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे शामिल
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,रांचीWed, 25 Jan 2023 07:37 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के अभियान के साथ 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होने जा रहा है। नई दिल्ली में इसका शुभारंभ किया जाएगा। वहीं, झारखंड में 11 फरवरी से इसकी औपचारिक शुरुआत होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसका शुभारंभ करेंगे। उनके झारखंड आने की सहमति मिल गई है। संताल परगना के पाकुड़ या गोड्डा से इसका शुभारंभ हो सकेगा।

कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद बताया कि घर-घर पहुंचने वाला यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर दो महीने तक चलेगा।

प्रखंड स्तरीय कमिटी द्वारा होगा आयोजन
पदयात्रा का आयोजन प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया जायेगा। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश की सभी ग्राम पंचायतों व गांवों और मतदान केंद्रों को कवर करेगा।

कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए कई युवा
झारखंड प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सत्यम सिंह के निर्देश पर रांची महानगर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुमार विक्की के नेतृत्व में यूथ जोड़ों - बूथ जोड़ो कार्यक्रम कांग्रेस भवन में आयोजित किया गया। कुमार विक्की के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने युवा कांग्रेस का दामन थामा। सत्यम सिंह ने कहा की युवा कांग्रेस के देश में हो रहे लगातार कार्य को बताया और युवाओं को युवा कांग्रेस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, महासचिव विनय सिन्हा दीपू, जितेन्द्र त्रिवेदी, निशा भगत, प्रिंस भट्ट, इमरान खान, मेहुल प्रसाद, पिया बर्मन, शादाब खान, लक्ष्मीकांत, पंचम सिंह, गौरव सिंह, खालिद सैफुल्लाह, रवि शंकर सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

26 जनवरी से 26 मार्च तक जनसंवाद कार्यक्रम
कांग्रेस पूरे देश में 26 जनवरी से 26 मार्च तक एक जनसंवाद कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाएगी। इसका नेतृत्व प्रखंड स्तर की कांग्रेस कमेटियां करेंगी। इस अभियान के तहत भारत के छह लाख गांवों, 2.50 लाख ग्राम पंचायतों और 10 लाख मतदान बूथों तक पहुंचकर मोदी सरकार की नाकामियों की चार्जशीट हर घर तक पहुंचाई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें