ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडसौगात: 57 लाख परिवारों को बीमा योजना से जोड़ेगी झारखंड सरकार

सौगात: 57 लाख परिवारों को बीमा योजना से जोड़ेगी झारखंड सरकार

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ऐलान किया है कि झारखंड में रह रहे 68 लाख में 57 लाख परिवारों को सरकार मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ेगी। दो लाख की बीमा के तहत इन परिवारों के बच्चे और महिलाएं...

सौगात: 57 लाख परिवारों को बीमा योजना से जोड़ेगी झारखंड सरकार
रांची, हिन्दुस्तान टीमSat, 11 Nov 2017 07:10 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ऐलान किया है कि झारखंड में रह रहे 68 लाख में 57 लाख परिवारों को सरकार मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ेगी। दो लाख की बीमा के तहत इन परिवारों के बच्चे और महिलाएं सरकारी अथवा गैर सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

सीएम ने शुक्रवार को चाकुलिया में आनंदलोक अस्पताल के उद्घाटन के बाद कहा कि बीमा योजना की शुरुआत राज्य स्थापना दिवस को होगी। सीएम ने कहा कि तीन वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई काम हुए। जल्द राज्य में तीन हजार एएनएम की बहाली होगी। इसमें पहले से काम करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने माना कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल लचर है।

इसे दुरुस्त करने में अभी और 5-7 साल लगेंगे। सरकार चार-पांच साल के भीतर हर बीपीएल परिवार के लोगों को रोजगार से जोड़ेगी। 15 नवंबर को रांची में स्वास्थ्य बीमा कार्ड का वितरण किया जाएगा।

329 एंबुलेंस का राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर 50 वैसी एम्बुलेंस का उद्घाटन करेंगे, जो नर्स एवं दवाओं से लैस होगी। ऐसी कुल 329 एंबुलेंस पूरे राज्य में चलाई जाएंगी। एक लाख की आबादी पर एक एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। दुर्घटना या अन्य इमरजेंसी की हालत में हेल्पलाइन नंबर 108 पर सूचना देने पर तत्काल एंबुलेंस पहुंचकर मदद करेगी। मूल्य 5.00, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी, विक्रम संवत् 2074, नगर संस्करण

सीएम ने आनंदलोक अस्पताल को रांची में पांच एकड़ जमीन देने की घोषणा की। कहा कि चाकुलिया की तर्ज पर देवकुमार सर्राफ रांची में भी आनंदलोक अस्पताल खोलें, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें