ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड: तमाड़ में गैस टैंकर लीक, टाटा-रांची हाइवे जाम

झारखंड: तमाड़ में गैस टैंकर लीक, टाटा-रांची हाइवे जाम

तमाड़ के पास गैस टैंकर में लीकेज होने के बाद एहतियात के तौर पर प्रशासन ने चांडिल गोलचक्कर व चौका के पास वाहनों को तमाड़ जाने से रोक दिया। इसके बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। टाटा से रांची...

झारखंड: तमाड़ में गैस टैंकर लीक, टाटा-रांची हाइवे जाम
चांडिल, संवाददाताThu, 23 Aug 2018 10:07 AM
ऐप पर पढ़ें

तमाड़ के पास गैस टैंकर में लीकेज होने के बाद एहतियात के तौर पर प्रशासन ने चांडिल गोलचक्कर व चौका के पास वाहनों को तमाड़ जाने से रोक दिया। इसके बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

टाटा से रांची की ओर जाने वाले सभी वाहनों को चांडिल गोलचक्कर के पास रोक दिया गया। गैस टैंकर लीक होने की सूचना के बाद रात करीब दस बजे से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। विशेषकर महिलाओं एवं बच्चे को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रात करीब दो बजे तक रांची-टाटा हाइवे पर वाहनों की कतार लगी हुई थी। धीरे-धीरे कतार की लंबाई बढ़ती जा रही थी।

प्रशासन द्वारा आवागमन पर रोक लगाने के बाद चांडिल गोलचक्कर में बिहार शरीफ जाने वाली शिव शक्ति, नवादा जाने वाली न्यू बोलबम बस, जहानाबाद जाने वाली दो महारानी बसें एवं औरंगाबाद जाने वाली रेशमी एक्सप्रेस जाम में फंस गई। जाम से कई यात्रियों को भूखे रात गुजारनी पड़ी। इस बसों में करीब 350 यात्री सवार थे।

700-800 वाहन फंसे
जाम से रांची-टाटा हाइवे, चांडिल-कांड्रा सड़क मार्ग, चांडिल गोलचक्कर-पुरुलिया सड़क, चौका-कांड्रा सड़क मार्ग पर रात करीब दो बजे तक वाहन फंसे रहे। इस सड़कों पर करीब 700 से 800 छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए थे।

मछली-अंडा व दूध गाड़ी भी फंसी
सड़क जाम में अंडा और मछली की कई गाड़ियां फंसी हुई थीं। अंडा गाड़ी को पश्चिम बंगाल के बांकुडा से गुमला और मछली गाड़ी को बाकुंडा से लातेहार जाना था। दूध की गाड़ी भी जाम में फंस गई।

पुलिस को करने पड़ी मशक्कत
सड़क पर जाम के कारण पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को यात्रियों के कोपभाजन का भी शिकार होना पड़ा। कोई चारा नहीं देख कई यात्री सड़क के किनारे एवं यात्री शेड में ही बिछावन डालकर सो गये। इस दौरान पुलिस सतर्क थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें