ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडगढ़वा: अचानक मातम में बदला शादी समारोह का जश्न, तीन लोगों की मौत 

गढ़वा: अचानक मातम में बदला शादी समारोह का जश्न, तीन लोगों की मौत 

सदर थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह गांव में बुधवार की रात शादी समारोह में हुए हादसे के बाद मातम पसर गया। बताया जाता है के द्वार पूजा के रस्म के दौरन ही छत की रेलिंग टूट गई। उससे तीन लोगों की मौत हो गई।...

गढ़वा: अचानक मातम में बदला शादी समारोह का जश्न, तीन लोगों की मौत 
गढ़वा, प्रतिनिधिThu, 18 Apr 2019 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह गांव में बुधवार की रात शादी समारोह में हुए हादसे के बाद मातम पसर गया। बताया जाता है के द्वार पूजा के रस्म के दौरन ही छत की रेलिंग टूट गई। उससे तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। 


घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में वधू पक्ष के अचला गांव निवासी 35 वर्षीय मंटूधर दुबे, 70 वर्षीय इंद्रनाथधर दुबे और कांडी थाना क्षेत्र के घुरूआ गांव निवासी अशोक चौबे की मौत हो गई है। पुलिस ने इंद्रनाथ धर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं दुर्घटना में मनोज धर दुबे की बेटी ज्योति कुमारी, दीपक धर दुबे की बेटी अंकित धर दुबे, सतीश धर दुबे की बेटी मेघा कुमारी, श्रूति कुमारी, दिनेश धर दुबे की बेटी मधु कुमारी और रेखा कुमारी घायल हो गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अचला गांव निवासी  महेंद्रधर दुबे की पोती की बारात पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के कजरू गांव से आई थी। दरवाजे पर द्वार पूजा का रस्म हो रहा था। उसे देखने के लिए दरवाजे पर काफी लोग खड़े थे। वहीं पक्के मकान की छत पर भी काफी महिलाएं खड़ी होकर बारात देख रही थी। उसी दौरान अचानक छत का रेलिंग टूटकर नीचे गिर गया। दुर्घटना में दरवाजे पर खड़ा होकर द्वार पूजा देख रहे लोग दब गए। उससे इंद्रनाथ की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। मंटू और अशोक की मौत इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। अशोक रिश्ते में लड़की के नाना थे। दुर्घटना के बाद जैसे-तैसे शादी की रस्म पूरा की गई। उसके बाद लड़की की विदाई कर दी गई। उधर घटना की सूचना मिलने पर पूरे गांव में मातम छा गया। पीड़ित परिवार के लोगों का रो-रो कर बूरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, मुकेश निरंजन सिन्हा सहित कई नेताओं ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें