ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडगढ़वा: बिजली के लिए जाम की सड़क, यूपी-छत्तीसढ़ तक वाहनों की कतार 

गढ़वा: बिजली के लिए जाम की सड़क, यूपी-छत्तीसढ़ तक वाहनों की कतार 

गढ़वा शहर में पिछले तीन दिनों से ध्वस्त हो चुकी बिजली आपूर्ति से नाराज आम लोग उबल पड़े। गुस्साए लोग शनिवार अहले सुबह छह बजे ही गढ़देवी मंदिर के पास सड़क पर उतर कर एनएच 75 जाम कर दिया। उसका असर एनएच...

गढ़वा: बिजली के लिए जाम की सड़क, यूपी-छत्तीसढ़ तक वाहनों की कतार 
गढ़वा, प्रतिनिधिSat, 25 May 2019 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वा शहर में पिछले तीन दिनों से ध्वस्त हो चुकी बिजली आपूर्ति से नाराज आम लोग उबल पड़े। गुस्साए लोग शनिवार अहले सुबह छह बजे ही गढ़देवी मंदिर के पास सड़क पर उतर कर एनएच 75 जाम कर दिया। उसका असर एनएच 343 के यातायात पर भी पड़ा। दोनों ही एनएच पर यातायात सात घंटे तक ठप रहा। 

जाम के कारण एनएच 75 पर पड़वा मोड़ से उत्तर प्रदेश के विंढमगंज पर सात किलोमीटर तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम का असर गढ़वा-अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) एनएच 343 पर भी रहा। इस सड़क पर भी यातायात ठप रहा। अंबिकापुर से गढ़वा और गढ़वा से अंबिकापुर तक चलने वाली बसों के अलावा मालवाहक ट्रक नहीं चले। उस दौरान आक्राशित लोगों ने सरकार, जनप्रतिनिधि और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

जामकर्ताओं को समझाने में करनी पड़ी मशक्कत
बिजली नहीं मिलने से नाराज लोगों और जामकर्ताओं को समझाने के लिए एसडीओ प्रदीप कुमार, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार बिरूआ, डीएसपी ओमप्रकाश तिवारी, सीओ जेके मिश्रा, बिजली विभाग के एसडीओ रामाशीष प्रजापति पहुंचे। लोग इतने नाराज थे कि कुछ भी सुनने को तैयार थे। उनकी मांग थी कि नियमित बिजली आपूर्ति जबतक सुनिश्चित नहीं किया जाएगा तबतक वह जाम से नहीं हटेंगे। लोगों को समझाने में उक्त पदाधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में रविवार से शहरवासियों को आठ से 10 घंटे बिजली आपूर्ति के आश्वासन के बाद जामकर्ता जाम हटाने को लेकर तैयार हुए। दोपहर एक बजे लोगों ने लिखित आश्वासन के बाद जाम हटा लिया। उसके बाद ही उक्त सड़कों पर यातायात बहाल हो सकी।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें