ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडगढ़वा: रांची के ठेकेदार अरविंद हत्याकांड में नामजद धनंजय ने गढ़वा कोर्ट में किया सरेंडर

गढ़वा: रांची के ठेकेदार अरविंद हत्याकांड में नामजद धनंजय ने गढ़वा कोर्ट में किया सरेंडर

गढ़वा के भवनाथपुर में रांची के चर्चित ठेकेदार अरविंद सिंह की गोली लगने से मौत के मामले के नामजद मुख्य आरोपी धनंजय सिंह ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। धनंजय ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट...

गढ़वा: रांची के ठेकेदार अरविंद हत्याकांड में नामजद धनंजय ने गढ़वा कोर्ट में किया सरेंडर
गढ़वा प्रतिनिधि Wed, 20 Jan 2021 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वा के भवनाथपुर में रांची के चर्चित ठेकेदार अरविंद सिंह की गोली लगने से मौत के मामले के नामजद मुख्य आरोपी धनंजय सिंह ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। धनंजय ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट विशाल मांझी की कोर्ट में सरेंडर किया। सरेंडर के बाद वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

आत्मसमर्पण करने से पहले धनंजय ने बताया कि अरविंद की मौत एक दुर्घटना थी। उसे दुर्भावनावश हत्या का स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अरविंद उनके लिए भाई से बढ़कर थे। वह उनके जीवन का अहम हिस्सा थे। उनका इस दुनिया में नहीं रहना उनके जीवन में आई कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है।

धनंजय ने कहा कि अरविंद की मौत मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया है पर कोर्ट पर उन्हें पूरा भरोसा है। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। बताया जाता है कि अरविंद की मौत के बाद उनके परिजन लगातार मामले में जांच करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उससे धनंजय की गिरफ्तारी का दबाव भी पुलिस पर लगातार बढ़ रहा था। मामले में दो अन्य आरोपी अवध बिहारी सिंह और विनय सिंह अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। 

क्या था मामला
नौ दिसंबर 2020 को औरंगाबाद से भवनाथपुर बस्ती में बारात आई थी। उसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी रांची के हरमू निवासी ठेकेदार अरविंद भी आए थे। यहां अनुराज होटल में नृत्य का कार्यक्रम आयोजित था। अरविंद अपने साथियों के साथ होटल में थे। उसी दौरान गोली चली और अरविंद को जांघ में जा लगी। गोली लगने के बाद उनका समुचित इलाज समय पर नहीं कराने के कारण उनकी मौत हो गई। परिजनों को आरोप है कि अरविंद को मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल में छोड़कर सभी फरार हो गए। अगले दिन 10 दिसंबर को उनका शव अस्पताल से बरामद हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें