ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडशर्मनाक! जमशेदपुर की नाबालिग के साथ रांची में गैंगरेप

शर्मनाक! जमशेदपुर की नाबालिग के साथ रांची में गैंगरेप

रांची के बुंडू और तमाड़ में नाबालिग के साथ तीन लोगों ने गैंग रेप किया। पुलिस ने शुक्रवार तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से मुख्य आरोपी नाबालिग है।  तीनों आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म की बात...

शर्मनाक! जमशेदपुर की नाबालिग के साथ रांची में गैंगरेप
वरीय संवाददाता,रांचीFri, 14 Sep 2018 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची के बुंडू और तमाड़ में नाबालिग के साथ तीन लोगों ने गैंग रेप किया। पुलिस ने शुक्रवार तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से मुख्य आरोपी नाबालिग है।  तीनों आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म की बात कबूल कर ली है। पुलिस उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले उसके मोबाइल पर अनगड़ा के नाबालिग (मुख्य आरोपी) की मिस्ड कॉल आयी थी। इसके बाद से दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। तीन माह पहले नाबालिग आरोपित पीड़िता से मिलने जमेशदपुर गया था। वहां से लौटने के बाद आरोपित और पीड़िता में प्रतिदिन फोन पर बात होने लगी। पीड़िता को आरोपित पर भरोसा हो गया था। इस वजह से 12 सितंबर को पीड़िता नाबालिग आरोपित से मिलने रांची आई। आरोपित पीड़िता से खादगढ़ा बस स्टैंड में मिला और उसे अपने साथ बुंडू लेकर चला गया। बुंडू में पहले से उसके दो दोस्त  हेम सिंह, नवकिशोर मौजूद थे। तीनों  ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी फिर उसके साथ गैंग रेप किया। इसके बाद आरोपित पीड़िता को तमाड़ ले गए और वहां भी गैंग रेप किया। 13 सितंबर को बुंडू बस स्टैंड में पीड़िता को बस में बैठाकर आरोपितों ने रांची भेज दिया। 
बाथरूम में जाकर पुलिस को दी सूचना

पीड़िता का कहना है कि गुरुवार की सुबह तीनों आरोपित सो रहे थे तो वह बाथरूम में गई और 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर के बाद पीड़िता का मोबाइल बंद हो गया। कांटाटोली में उतरने के बाद पीड़िता ने पीसीआर 6 को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता को महिला थाना लाया गया और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई। पीड़िता की  निशानदेही पर आरोपितों की गिरफ्तारी हुई। 

शनिवार को होगा कोर्ट में बयान
महिला थानेदार दीपिका प्रसाद ने शुक्रवार को पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया। शनिवार को कोर्ट में पीड़िता का धारा 164 के तहत  बयान दर्ज कराया जाएगा। बयान दर्ज होने के बाद पीड़िता को जमेशदपुर भेज जाएगा।  इस घटना की जानकारी पीड़िता के घरवालों को दे दी गई है। 

झारखंड:टीबी मरीज का इलाज कराने वाले पड़ोसी को भी मिलेंगे हजार रुपए  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें