ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडव्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने वाला गिरोह का सरगना गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने वाला गिरोह का सरगना गिरफ्तार

लालपुर पुलिस ने व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सरगना माइकल जोसेफ उर्फ राजन सिंह और शुभाशीष घोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस एक महिला की तलाश में छापेमारी कर रही...

व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने वाला गिरोह का सरगना गिरफ्तार
रांची। वरीय संवाददाताTue, 09 Jun 2020 02:56 AM
ऐप पर पढ़ें

लालपुर पुलिस ने व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सरगना माइकल जोसेफ उर्फ राजन सिंह और शुभाशीष घोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस एक महिला की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

लालपुर थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि माइकल और शुभाशीष में पहले से दोस्ती थी। माइकल पहले भी शुभाशीष के पास लड़कियां भेज चुका है। रविवार की रात माइकल लड़की लेकर शुभाशीष के घर पहुंचा तो मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी शुभाशीष के घर में लड़कियों को आते देखा गया है। मोहल्ले के लोगों को शक हुआ, तब इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस सुभाशीष के घर पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर थाना ले आई। पूछताछ के क्रम में माइकल ने बताया कि व्हाट्सएप के जरिए वह सेक्स रैकेट चला रहा है। व्हाट्सएप के माध्यम से ही लोगों के पास लड़कियों का फोटो भेजा जाता है और रेट तय किया जाता है। माइकल सदर थाना क्षेत्र के ढेला टोली का रहने वाला है।

दो बार जेल जा चुका है गिरोह का सरगना : सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का सरगना माइकल जोसेफ दो बार जेल जा चुका है। जेल चौक के समीप माइकल जोसेफ का एक रेस्टोरेंट था। पहले वह वहीं से गिरोह का संचालन करता था। जेल जाने के बाद माइकल मोबाइल से लोगों से संपर्क करता था और उनके पास लड़कियां भेजता था। माइकल ने अपने गिरोह में काम करने वाले कई लोगों का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

अपना रूप बदलने में माहिर है आरोपी : माइकल जोसेफ उर्फ राजन सिंह अपना रूप बदलने में काफी माहिर है। राजन के खिलाफ लोअर बाजार थाना में केस दर्ज होने के बाद उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। सरेंडर करने के दौरान आरोपी पुलिस से बचने के लिए महिला के ड्रेस में कोर्ट पहुंचा था।

कोलकाता और ओडिशा से लाता है लड़कियों को : लालपुर पुलिस ने बताया कि पूछताछ के क्रम में माइकल ने बताया कि वह कोलकाता और ओडिशा से लड़कियों को रांची लाता है। इस गिरोह का संचालन व पिछले 7 से 8 साल से कर रहा है। उसके गिरोह में 1000 से अधिक लड़कियां हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें