ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडकोरोना: हिंदपीढ़ी में 3 और गढ़वा में 1 नया मरीज मिला, झारखंड में 49 हुई संख्या

कोरोना: हिंदपीढ़ी में 3 और गढ़वा में 1 नया मरीज मिला, झारखंड में 49 हुई संख्या

झारखंड में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन...

कोरोना: हिंदपीढ़ी में 3 और गढ़वा में 1 नया मरीज मिला, झारखंड में 49 हुई संख्या
हिन्दुस्तान,रांचीWed, 22 Apr 2020 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया के नए मरीजों में तीन हिंदपीढ़ी के हैं जबकि एक गढ़वा का है। हिंदपीढ़ी के तीनों मरीज कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। वहीं गढ़वा का मरीज लेकव्यू अस्पताल में इलाज करा रहा था। यह मरीज 31 मार्च को लेकव्यू हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था, जहां उसका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद वह छह अप्रैल को लेकव्यू से डिस्चार्ज भी हो गया था।

लेकव्यू अस्पलात में इलाज के बाद एक मरीज गुरुग्राम चला गया था, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहां पर उसकी मौत हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद लेकव्यू अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों का भी सैंपल लिया गया था। गढ़वा के इस मरीज का सैंपल भी बीते रविवार को लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मोहल्ला हुआ सील

मरीज में कोरोना की पुष्टि की खबर मिलते ही गढ़वा में सनसनी फैल गई। डीसी हर्ष मंगला ने बताया कि मरीज 06 अप्रैल को रांची से घर आया था। उसकी सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने उसे घर पर ही होम कोरंटाइन कर दिया था। उसके बाद 18 अप्रैल को मरीज और उसके छह अन्य परिजनों को अस्पताल लाकर सैंपल लिया गया था। उसके बाद सैंपल को जांच के लिए रिम्स भेजा गया था। उक्त मरीज को छोड़ शेष अन्य का रिपोर्ट नेगेटिव आई। अब मोहल्ले को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। साथ ही सख्त पहरा लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।

राज्य के 49 में 27 हिंदपीढ़ी के मरीज

हिंदपीढ़ी में मिले तीन नए मरीजों के साथ ही रांची में मिले मरीजों की संख्या 28 हो गई है। जिसमें से एक मरीज बेड़ो का है। जबकि, शेष 27 मरीज हिंदपीढ़ी में ही मिले हैं। जबकि राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 49 हो गई है। नए जिलों में गढ़वा भी शामिल हो गया है। जिसमें रांची में दो और बोकारो में एक की मौत हो चुकी है। गुरुग्राम में पॉजिटिव मिले मरीज (मृत) को भी जोड़ा जाए तो रांची के मरीजों की संख्या 29, राज्य का आंकड़ा 50 और मौत का आंकड़ा चार हो जाएगा।

राज्य में अबतक मिले मरीज

झारखंड में अबतक रांची में 28, बोकारो में 10, हजारीबाग में 03, सिमडेगा में 02, धनबाद में 02, कोडरमा में 01, गिरिडीह में 01, देवघर में 01 और गढ़वा में 01 मरीज मिले हैं। वहीं रांची में दो व बोकारो में एक मरीज की इस बीमारी से मौत हुई है।

आठ हुए ठीक

झारखंड में अबतक कोरोना के आठ कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। ठीक हुए कोविड-19 मरीजों में रांची से 05, सिमडेगा से 01 और हजारीबाग से 02 मरीज शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें