ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडकुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ मुठभेड़ में 5 जवान घायल, 2 नक्सलियों को भी लगी गोली

कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ मुठभेड़ में 5 जवान घायल, 2 नक्सलियों को भी लगी गोली

पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान जंगल में गुरुवार सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के पांच जवान घायल हो गया। दो नक्सलियों के भी घायल होने का दावा किया गया है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ मुठभेड़ में 5 जवान घायल, 2 नक्सलियों को भी लगी गोली
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,पश्चिमी सिंहभूमFri, 02 Dec 2022 07:05 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान जंगल में गुरुवार सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के पांच जवान घायल हो गया। दो नक्सलियों के भी घायल होने का दावा किया गया है। गोईलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के छोटा कुईड़ा और सरजमबुरु के पास यह मुठभेड़ एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ हुई। मुठभेड़ में घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। यहां इन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि घायल सूरज कुमार व सुशील लकड़ा के पैर में गोली लगी है जबकि बुद्धदेव को छर्रा लगा है। कृष्ण देव व डॉग हैंडलर संदीप एस मोर्टार दागते समय जख्मी हुए हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी कार्रवाई
मिसिर बेसरा के कैंप की सूचना पर ऑपरेशन बताया जाता है कि नक्सलियों के पोलित ब्यूरो सदस्य एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा, सैक सदस्य व 25 लाख के इनामी लालचन्द्र हेम्ब्रम आदि की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान जवानों को देख दस्ते ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पांच जवान घायल हो गये।

सरजमबुरु और छोटा कुईड़ा में सर्च ऑपरेशन
गुरुवार सुबह सरजमबुरु और छोटा कुईड़ा में सर्च ऑपरेशन चल रहा था, तभी सुरक्षाबलों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कोबरा 209 के जवानों के साथ नक्सलियों से दो बार आमना-सामना हुआ। सुबह आठ बजे हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। दोपहर 1 बजे दूसरी बार मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान मोर्टार और अन्य विस्फोटक के भी इस्तेमाल होने की सूचना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें