झारखंड: झरिया शहर के करीब पहुंची कोयला खान की आग, पिछले 100 साल से धधक रही
प्राकृतिक रूप से कोयले के लिए विख्यात झरिया कोयला खान में पिछले सौ साल से लगी भूमिगत आग अब झरिया शहर के नजदीक पहुंच गई है। आग बुझाने के सारे प्रयास विफल साबित हो चुके हैं। भूमिगत आग के कारण...

प्राकृतिक रूप से कोयले के लिए विख्यात झरिया कोयला खान में पिछले सौ साल से लगी भूमिगत आग अब झरिया शहर के नजदीक पहुंच गई है। आग बुझाने के सारे प्रयास विफल साबित हो चुके हैं। भूमिगत आग के कारण कोलियरियों के पास बसीं एक दर्जन बस्तियां खत्म हो चुकी है। हर तरफ आग ली लपटें और गैस-धुएं के गुबार भयावह हालात बयां कर रहे हैं।
तीन छोर से शहर को घेर रही है आग
डीजीएमएस की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आग झरिया शहर को तीन तरफ से घेर रही है। दक्षिण-पूर्व की तरफ से कुजामा की आग शहर में घुस चुकी है और दो तरफ से घुसने के कगार पर है। इस भूमिगत आग की दूरी झरिया शहर के एक छोर से करीब 50 मीटर रह गई है। पहले आरएसपी कॉलेज खतरे को देखते हुए दूसरी जगह शिफ्ट किया गया था, अब 150 साल पुराना राज प्लस टू हाईस्कूल भी खतरे की जद में है। इसे झरिया अकादेमी में शिफ्ट करने की कवायद फेल हो चुकी है। डीजीएमएस ने शिक्षा विभाग को दी रिपोर्ट में कहा है कि एकेडमी स्कूल से भूमिगत आग बहुत नजदीक है।
झरिया और आग का इतिहास
झरिया की भूमिगत आग 100 साल पुरानी है। आग को बुझाने के कई प्रयास किए गए। इस पर अब तक 2311 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन आग बुझने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। भूमिगत आग के कारण अब तक 10 अरब से अधिक का कोयला जलकर राख हो चुका है।
इन देशों में भी बरसों से धधक रही आग
6000 साल से जल रहा है पहाड़
- माउंट विगेन पर लगी आग को दुनिया की सबसे पुरानी आग माना जाता है
- जमीन से 100 फुट नीचे यह आग धधक रही है
- यह आग हर साल औसतन 3 फुट दक्षिण की ओर बढ़ रही है
अमेरिका
56 साल से आग
- 27 मई, 1962 को लगी यह आग जमीन से 300 फुट नीचे लगी हुई है
- 13 किलोमीटर के दायरे में फैली है यह आग
- 250 साल तक इस आग के जारी रहने का अनुमान
अगली दिवाली स्मॉग फ्री बनाने की तैयारी, नीति आयोग अभी से जुटा
इंडोनेशिया
- आग के गोले पर बैठा देश
- 1998 में एक अनुमान के मुताबिक ढाई लाख खानों में जमीन के नीचे आग लगी हुई थी
- 3-5 साल में औसतन इस देश में ये आग सक्रिय हो जाती है
चीन
- 03 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में आग
- शिनजियांग प्रांत में उरुमुकी व तोकसुन काउंटी में लंबे समय से आग लग रही
- इसे बुझाने के लिए सरकार 39 मिलियन डॉलर का निवेश कर चुकी है
मुंबई में इनफिनिटी आईटी पार्क के पास आरेय जंग में लगी भीषण आग




