ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडधनबाद के बहुमंजिला आशीर्वाद टावर में भीषण आग; 10 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 14 की मौत, कई घायल

धनबाद के बहुमंजिला आशीर्वाद टावर में भीषण आग; 10 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 14 की मौत, कई घायल

धनबाद के आशीर्वाद टावर में मंगलवार को भीषण आग की चपेट में आकर कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। मृतकों में 10 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। धनबाद में चार दिन में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है।

धनबाद के बहुमंजिला आशीर्वाद टावर में भीषण आग; 10 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 14 की मौत, कई घायल
Krishna Singhएजेंसियां,धनबादWed, 01 Feb 2023 03:04 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के धनबाद जिले में शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद टावर में मंगलवार शाम को भीषण आग लग गई जिसमें 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस अग्निकांड में 14 लोग घायल बताये जाते हैं। धनबाद के जोड़ाफाटक इलाके में आशीर्वाद टावर में आग शाम को छह बजे लगी। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि आशीर्वाद टावर के एक फ्लैट में विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। सबसे पहले आग इसी फ्लैट में लगी और फैलकर विकराल रूप धारण कर लिया। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत नाजुक बताई जाती है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अग्निकांड में 10 महिलाओं और तीन बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि आशीर्वाद अपार्टमेंट की चौथी मंजिल तल पर स्थित एक फ्लैट में विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। संदेह है कि इसी दौरान तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में दीपक से आग लग गई। इस आग ने पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया और चौथी मंजिल तल तक फैल गई। इस घटना में 14 लोग घायल हुए हैं जिनको विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्रवाई) संजय आनंदराव लाठकर ने बताया कि रात लगभग नौ बजे तक अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के सटीक कारण का पता जांच के बाद ही लग सकेगा। वहीं धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने रात्रि लगभग 11 बजे एक बयान जारी कर बताया कि आशीर्वाद टॉवर में राहत और बचाव का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब यहां किसी और के फंसे होने की आशंका नहीं है।

 

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्रवाई) संजय आनंदराव लाठकर ने बताया कि रात लगभग नौ बजे तक अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के सटीक कारण का पता जांच के बाद ही लग सकेगा। वहीं धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने रात्रि लगभग 11 बजे एक बयान जारी कर बताया कि आशीर्वाद टॉवर में राहत और बचाव का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब यहां किसी और के फंसे होने की आशंका नहीं है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लपटें दूर से ही नजर आ रही थीं। 

धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने बताया कि दस मंजिला इस अपार्टमेंट की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी। अधिकतर घायल खतरे से बाहर बताये जाते हैं। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस अपार्टमेंट में आग लगी है, उसके चतुर्थ तल पर रहने वाले सुबोध श्रीवास्तव की बेटी की शादी थी। विवाह समारोह में भाग लेने के लिए बाहर से भी लोग आए थे। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर रहने वाले पंकज अग्रवाल के घर जलता दीपक कालीन पर गिर गया। आग अन्य मंजिलों में भी फैल गई। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुर्घटना पर खेद जताते हुए ट्वीट कर कहा- धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं।

आशीर्वाद अपार्टमेंट आवासीय के साथ-साथ व्यावसायिक केंद्र भी है। इसमें बड़ी संख्या में फ्लैट हैं। धनबाद में चार दिन में आग की यह दूसरी बड़ी घटना है। गत शुक्रवार की रात को हाजरा अस्पताल में भीषण आग से डॉक्टर दंपति समेत पांच की मौत हो गई थी। अब आशीर्वाद अपार्टमेंट में आग की बड़ी घटना घट गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें