झारखंड के उद्योग विभाग के साथ फिक्की एवं फ्लिपकार्ट ने एमओयू किया

Mar 06, 2021 10:33 pm ISTAbhishek Tiwari एजेंसी, रांची
share

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोरोना संक्रमण के बाद राज्य की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को राज्य के उद्योग विभाग के साथ फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ...

झारखंड के उद्योग विभाग के साथ फिक्की एवं फ्लिपकार्ट ने एमओयू किया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोरोना संक्रमण के बाद राज्य की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को राज्य के उद्योग विभाग के साथ फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) एवं फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड के बीच सहमति ज्ञापन (एमओयू) सम्पन्न हुआ।

नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस में उद्योग विभाग (झारखंड सरकार) ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) एवं फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड के बीच आज सहमति ज्ञापन (एमओयू) सम्पन्न हुआ है। उद्योग विभाग की ओर से उद्योग सचिव  पूजा सिंघल और फ्लिपकार्ट की ओर से चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार एवं फिक्की के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल अरुण चावला ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) March 6, 2021

उद्योग विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर फ्लिपकार्ट और इसके समूह की कंपनियां सामाजिक विकास सहित बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास की दिशा में कार्य करेगा। पब्लिक सेक्टर यूनिट के लिए सहयोग और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में संयुक्त रूप से काम करेंगे। फ्लिपकार्ट राज्य के विभिन्न स्थानों पर उपरोक्त जरूरतों को पूरा करने के लिए फ्लिपकार्ट फुलफिलमेंट सेंटर तथा फैसिलिटी हब का संचालन करेगा, जिससे करीब तीन हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।

Abhishek Tiwari

लेखक के बारे में

Abhishek Tiwari

अभिषेक तिवारी

और पढ़ें