ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड : आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने की खुदकुशी

झारखंड : आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने की खुदकुशी

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत के सदर गांव के एक किसान ने आर्थिक तंगी के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव जंगल में पड़ा मिला। किसान निर्मल महतो का शव गुरुवार को घर से एक किमी...

झारखंड : आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने की खुदकुशी
प्रतिनिधि, बोकारो थर्मल।Fri, 30 Aug 2019 11:20 AM
ऐप पर पढ़ें

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत के सदर गांव के एक किसान ने आर्थिक तंगी के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव जंगल में पड़ा मिला।

किसान निर्मल महतो का शव गुरुवार को घर से एक किमी दूर कंजकिरो-पिलपिलो जंगल में मिला। चरवाहों ने शव देखने के बाद परिजनों को सूचना दी। पेंक नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चास भेजा। शव के पास मूली व भिंडी के बीज के साथ रोगर (कीटनाशक दवा) की खाली शीशी पड़ा मिली।

गांववालों के अनुसार वह आर्थिक तंगी के चलते परेशान चल रहा था। बुधवार को वह बोकारो थर्मल बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। पिछले साल कम वर्षा होने के कारण खेती नहीं हो पायी थी। इस साल भी कम वर्षा होने से फसल की रोपाई अच्छी तरह से नहीं हुई। इससे वह दुखी था। हालांकिकिसी को उसके आत्महत्या करने का अंदाजा नहीं था। पिता बंधू महतो ने बताया कि निर्मल कुछ दिनों से दिमागी रूप से परेशान था। पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने के बाद मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, झामुमो नेता प्यारेलाल महतो सहित श्यामसुंदर महतो, कमल प्रसाद पहुंचे और शोक जताया।

नावाडीह अंचलाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार ने कहा कि आर्थिक तंगी से किसान के आत्महत्या करने के मामले में जानकारी नहीं है। मामले का पता लगाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें