ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडलॉकडाउन में दुकान बंद से परेशान कर्मचारी ने पत्नी से झगड़ने के बाद लगाई फांसी

लॉकडाउन में दुकान बंद से परेशान कर्मचारी ने पत्नी से झगड़ने के बाद लगाई फांसी

डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित ओसीसी कंपाउंट में रहने वाले जयदेव ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जयदेव मेन रोड स्थित अंजली...

लॉकडाउन में दुकान बंद से परेशान कर्मचारी ने पत्नी से झगड़ने के बाद लगाई फांसी
रांची। वरीय संवाददाताSat, 06 Jun 2020 01:25 AM
ऐप पर पढ़ें

डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित ओसीसी कंपाउंट में रहने वाले जयदेव ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जयदेव मेन रोड स्थित अंजली ड्रेसस में काम करता था। उसका एक सात साल का बेटा है। जयदेव के घरवालों ने बताया कि लॉकडाउन होने के बाद दुकान बंद हो गई थी। इस बात को लेकर जयदेव काफी परेशान रहता था। 

कुछ दिनों से वह अपनी पत्नी संतोषी से लगातार झगड़ा भी कर रहा था। पति-पत्नी को कई बार घरवालों ने समझाया बुझाया था। गुरुवार की रात भी किसी बात को लेकर जयदेव का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। जयदेव खाना खाकर दूसरे कमरे में चला गया। पत्नी को लगा कि वह सोने चला गया है। शुक्रवार की सुबह देर तक जयदेव कमरे से बाहर नहीं निकला तो घरवाले उसे उठाने गए। कमरे के अंदर से जयदेव ने कोई आवाज नहीं दी तो दरवाजा तोड़ा गया। जयदेव फंदे पर लटक रहा था। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने यूडी के तहत मामला दर्ज किया है। 

अक्सर बंद कर देता था दरवाजा, इस वजह से नहीं हुआ किसी को शक :  डेली मार्केट पुलिस का कहना है कि जयदेव और संतोषी में झगड़ा होने के बाद जयदेव अक्सर दरवाजा बंद कर के सोने चला जाता था। गुरुवार को भी घरवालों को लगा कि वह गुस्से में आकर दरवाजा बंद कर के सो गया है। इस वजह से घरवाले भी उसे उठाने नहीं गए। पुलिस का कहना है कि जयदेव की मौत के बाद पत्नी संतोषी का रो-रो कर बुरा हाल था। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। इस वजह से पुलिस पत्नी का बयान नहीं ले पाई। पुलिस का कहना है कि स्थिति सामान्य होने के बाद पत्नी का बयान लिया जाएगा। जयदेव के भाई ने रिम्स में बताया कि जयदेव का फोन लॉक है। इस वजह से यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि वह फोन पर किससे बातें करता था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें