Hindi Newsझारखंड न्यूज़Drunk brother-in-law cut off his sister with an ax
नशे में धुत देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला

नशे में धुत देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला

संक्षेप:

आनंदपुर थाना क्षेत्र के पतियार गांव में नशे में धुत देवर में अपनी भाभी मारग्रेह गागराई (29) को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बीते मंगलवार की रात लगभग दस बजे की है। घटना के बाद आरोपी...

Wed, 18 Nov 2020 11:44 PMrupesh मनोहरपुर। संवाददाता,
share Share
Follow Us on

आनंदपुर थाना क्षेत्र के पतियार गांव में नशे में धुत देवर में अपनी भाभी मारग्रेह गागराई (29) को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बीते मंगलवार की रात लगभग दस बजे की है। घटना के बाद आरोपी सुकरा गागराई ने बुधवार दोपहर थाना में मामले की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम में भेज अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना को लेकर मृतका के पति जिगरा गागराई ने बताया कि मंगलवार की रात घर में वांदनाबासी पर्व के मौके पर पत्नी मारग्रेह घर के अन्य सदस्यों के साथ नृत्य कर रही थी। उसी समय नशे में धुत सुकरा ने अचानक कुल्हाड़ी से उसके सिर के पीछे जोरदार प्रहार कर दिया। इससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सुकरा वहां से चला गया। इसके बाद बुधवार दोपहर सुकरा ने ही आनंदपुर थाना में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सुकरा को गिरफ्तार कर लिया तथा शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। 

 
 

rupesh

लेखक के बारे में

rupesh

रूपेश तिवारी 'लाइव हिन्दुस्तान' में सीनियर कंटेंट क्रिएटर हैं। पिछले 10 साल से प्रिंट और वेब मीडिया से जुड़े हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।