ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझाड़ू-पोछा को लेकर विवाद, एक पड़ोसी ने दूसरे के घर लगाई आग; टीवी-फ्रिज जलकर खाक

झाड़ू-पोछा को लेकर विवाद, एक पड़ोसी ने दूसरे के घर लगाई आग; टीवी-फ्रिज जलकर खाक

रांची की एक हाउसिंग सोसाइटी में झाड़ू-पोछा को लेकर हुए विवाद में दो पड़ोसी भिड़ गए। आरोपियों ने पड़ोसी रामजी राम का लाठी से सिर फोड़ दिया। आरोपियों ने उनके घर को भी आग के हवाले कर दिया।

झाड़ू-पोछा को लेकर विवाद, एक पड़ोसी ने दूसरे के घर लगाई आग; टीवी-फ्रिज जलकर खाक
Sneha Baluniहिन्दुस्तान,रांचीTue, 21 Nov 2023 08:25 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची की बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में रविवार की दोपहर में झाड़ू-पोछा को लेकर हुए विवाद में दो पड़ोसी भिड़ गए। आरोपियों ने रामजी राम का लाठी से सिर फोड़ दिया। घायल को लेकर परिजन अस्पताल गए। इस दौरान आरोपियों ने उनके घर को भी आग के हवाले कर दिया। घटना में टीवी, फ्रिज समेत अन्य सामान राख हो गए। इस मामले में पीड़िता आशा देवी ने कुसुम देवी, मनोज कुमार, मीष कुमार, जूही समेत अन्य के खिलाफ बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपियों के घर पर छापेमारी भी की, लेकिन सभी फरार मिले।

पीड़िता आशा देवी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को घर के बाहर झाड़ू-पोछा लगा रही थी। इसी बीच पड़ोसी कुसुम देवी भी अपने घर का कचड़ा उनके बरामदे में लाकर रख दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। परिवार वाले भी आपस में उलझ गए। रामजी राम के सिर पर लाठी से मार दिया। उन्हें आनन-फानन में रिम्स ले जाया गया। उस वक्त रामजी के घर पर कोई नहीं था। तभी घर में आग लगा दी गई।

टीबी, फ्रिज, पलंग जलकर हुए राख

आशा देवी के घर में आग लगने से रखे सारे सामान जलकर राख हो गए। आग लगने की वजह से पलंग, चेयर, फ्रिज, टीबी, दस हजार नगदी के अलावा अन्य चीजें पूरी तरह से जल गई हैं।

काफी दिनों से पड़ोसी से चल रहा था विवाद

महिला ने बताया कि कई दिनों से पड़ोसी के साथ उनका विवाद था और आए दिन मारपीट होती थी। लेकिन कभी भी इसका आभास न था इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया जाएगा। आशा देवी ने अपने पड़ोसियों को साजिशकर्ता बताते हुए उनके खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें