ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडढुलू महतो और बीजेपी नेत्री के समर्थक भिड़े, लाठी-डंडे से खूब किए वार; छह घायल

ढुलू महतो और बीजेपी नेत्री के समर्थक भिड़े, लाठी-डंडे से खूब किए वार; छह घायल

धनबाद में वर्चस्व को लेकर विधायक ढुलू महतो के समर्थक एवं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के समर्थक सोमवार की रात पस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए।

ढुलू महतो और बीजेपी नेत्री के समर्थक भिड़े, लाठी-डंडे से खूब किए वार; छह घायल
Sneha Baluniहिन्दुस्तान,लोयाबाद (कतरास)Tue, 21 Nov 2023 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद के एकड़ा शिव मंदिर के समीप वर्चस्व को लेकर विधायक ढुलू महतो के समर्थक एवं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के समर्थक सोमवार की रात लगभग 730 आपस में भिड़ गए। हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद एकड़ा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटना के बीच वर्चस्व की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में लोयाबाद मोड़ में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद दोनों पक्ष एकड़ा शिव मंदिर के समीप आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष तलवार, लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर प्रहार किया गया। दोनों ओर से हिंसक झड़प के दौरान ढुलू समर्थक जसवंत सिंह नामक युवक, अनिल पासवान तथा पारस कुमार घायल हो गए। सभी का उपचार पीएमसीएच में कराया गया, जहां से जसवंत की हालत बिगड़ते देख उसे इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दुर्गापुर मिशन रेफर कर दिया गया।

ढुलू समर्थक घायल अनिल तथा पारस ने बताया कि सत्येंद्र केवट ने अपने समर्थकों के साथ तलवार से जसवंत सिंह पर हमला किया था। सूचना पाकर हमलोग पहुंचे तो हों मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से सत्येंद्र केवट (जनता श्रमिक संघ नेता) की पत्नी ने कहा कि रात 8 बजे बासुदेवपुर 14 नंबर बस्ती के सुनील राय के सर्मथक 40-50 की संख्या में हथियार से लैस होकर आए और मेरे होटल तथा घर पर हमला कर दिया। पथराव करते हुए मारपीट तथा तोड़फोड़ की। इससे सुजीत केवट गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार पीएमसीएच में चल रहा है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी राजन कुमार राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण किया।

थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पता चला है कि सत्येंद्र केवट द्वारा छठ की सफाई करने के दौरान शॉर्ट सर्किट से बासुदेवपुर 14 नंबर का ट्रांसफॉर्मर जल गया है। इसी को लेकर विवाद हुआ है। केंदुआ, पुटकी, भागाबांध, जोगता तथा लोयाबाद थाना की पुलिस कैंप की हुई है। स्थिति नियंत्रण में है।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें