ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडराज्य में दो दिनों में दोगुना हो गए डेंगू के मरीज

राज्य में दो दिनों में दोगुना हो गए डेंगू के मरीज

महज दो दिनों राज्य में डेंगू के मरीज दोगुना हो गए। सोमवार को राज्य के नौ जिलों में डेगू के मरीजों की संख्या 27 थी जो बुधवार को 10 जिलों में 53 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने बताया...

राज्य में दो दिनों में दोगुना हो गए डेंगू के मरीज
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरोWed, 08 Aug 2018 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

महज दो दिनों राज्य में डेंगू के मरीज दोगुना हो गए। सोमवार को राज्य के नौ जिलों में डेगू के मरीजों की संख्या 27 थी जो बुधवार को 10 जिलों में 53 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने बताया कि 10 जिलों में अब तक रक्त के 714 नमूनो की जांच की गई, जिसमें केवल डेंगू के 53 मरीज मिल चुके हैं। मरीजों में सर्वाधिक ईजाफा रांची में हुआ है।

दो दिन पहले रांची में जहां डेंगू के मरीजों की संख्या सात थी बुधवार को बढ़कर 31 पहुंच गई हैं। जबकि, बोकारो में भी एक मरीज मिले हैं। इसके अलावा पश्चिमी सींहभूम में मरीज दो से तीन हो गए है। बांकी के सात जिलों में संख्या यथावत है। इन जिलों में पुर्वी सिंहभूम में 10, सिमडेगा 02, गढ़वा 02, गिरिडीह 01, सरायकेला 01, कोडरमा 01, लातेहार 01 शामिल हैं। इसके अलावा 12 मरीज ऐसे मिले हैं जिन्हें डेंगू के साथ चिकनगुनिया भी हैं। ये सभी मरीज रांची के हिंदपीढ़ी में मिले हैं। जबकि, राज्य में अब तक चिकनगुनिया के 205 मरीज पाए गए हैं। जिसमें 197 मरीज केवल रांची के हैं। इसके अलावा जमशेदपुर में 05, गढ़वा, सिमडेगा और चाईबासा में भी चिकनगुनिया के एक-एक मरीज मिल चुके हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें