ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडचार दिन से लापता जमशेदपुर NIT के छात्र का मिला शव, सहरसा का था रहने वाला

चार दिन से लापता जमशेदपुर NIT के छात्र का मिला शव, सहरसा का था रहने वाला

चार दिनों से लापता राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के छात्र राजा का शव कॉलेज कैंपस के पास ही स्थित पानी टंकी से बरामद हुआ है। वह बिहार के सहरसा का रहनेवाला था। आदित्यपुर पानी...

चार दिन से लापता जमशेदपुर NIT के छात्र का मिला शव, सहरसा का था रहने वाला
हिन्दुस्तान,जमशेदपुरSat, 20 Feb 2021 10:07 PM
ऐप पर पढ़ें

चार दिनों से लापता राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के छात्र राजा का शव कॉलेज कैंपस के पास ही स्थित पानी टंकी से बरामद हुआ है। वह बिहार के सहरसा का रहनेवाला था।

आदित्यपुर पानी टंकी की सप्लाई पाइप लाइन में फंसे शव को एनडीआरएफ की टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पानी टंकी के ऊपर से राजा का जैकेट तथा चप्पल बरामद किया गया है। एसडीओ राम कृष्ण कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है। वहीं सुरक्षा में लापरवाही को लेकर पानी टंकी के दोषी कर्मचारियों से भी पूछताछ होगी। गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे से आदित्यपुर क्षेत्र में जलापूर्ति ठप होने के कारण जब पेयजल विभाग के कर्मचारियों ने जांच शुरू किया तब पता चला कि पानी टंकी की पाइप लाइन में शव फंसा है।

16 फरवरी से लापता था राजा
बिहार के सहरसा जिला के गौसपुर गांव का रहने वाला एनआईटी का छात्र राजा 14 फरवरी को ग्रेजुएट एट्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग- गेट की परीक्षा देने अपने दोस्त अनिकेत राज के साथ जमशेदपुर पहुंचा था। वह गोलमुरी स्थित एक लॉज में ठहरा था। फिर 16 फरवरी को अचानक लापता हो गया। सूचना मिलने पर उसके घरवाले भी जमशेदपुर पहुंचे। तभी से पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें