मछली मारने गए युवक का आहर में मिला शव
बंशीधर नगर थाने की पुलिस ने मुर्तुजा अंसारी का शव विशुनपुर गांव स्थित अमझरिया आहर से बरामद किया है। वह सोनबरसा गांव का रहने वाला है। वह रविवार दोपहर में मछली मारने की बात कहकर घर से निकला था।...

बंशीधर नगर थाने की पुलिस ने मुर्तुजा अंसारी का शव विशुनपुर गांव स्थित अमझरिया आहर से बरामद किया है। वह सोनबरसा गांव का रहने वाला है। वह रविवार दोपहर में मछली मारने की बात कहकर घर से निकला था। मंगलवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए आहर में गये, तो देखा कि आहर में शव तैर रहा है। ग्रामीणों ने उसकी सूचना पुलिस को दी।
आहर में शव मिलने की खबर पर शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि आहर में दो तरफ से जाल लगाया हुआ है। आहर गहरा है और काफी पानी है। उधर, मुर्तुजा के देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।