ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडपेड़ से लटका मिला स्कूल गई छात्रा का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पेड़ से लटका मिला स्कूल गई छात्रा का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड के दुमका जिले में एक 13 वर्षीय छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। मृतक छात्रा के...

पेड़ से लटका मिला स्कूल गई छात्रा का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
हिन्दुस्तान,दुमकाFri, 24 Jan 2020 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के दुमका जिले में एक 13 वर्षीय छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे बच्ची पढ़ने के लिए निकली थी। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। जब उसकी खोजबीन शुरू हुई तो शव पेड़ से लटका हुआ मिला।

छात्रा के पिता ने बताया कि उसके पैर में रस्सी बंधा था और कुछ दूरी पर ही उसकी साइकिल खड़ी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने गांव के एक शख्स पानसेल मरांडी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनके शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें