ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडखतरा बढ़ाः रांची और जमशेदपुर में मिला यूके और डबल म्यूटेंट का वायरस 

खतरा बढ़ाः रांची और जमशेदपुर में मिला यूके और डबल म्यूटेंट का वायरस 

झारखंडवासियों के लिए बुरी खबर है। राज्य के दो जिलों रांची और जमशेदपुर में कोरोना का यूके और डबल म्यूटेंट का वायरस मिला है। स्वास्थ्य सचिव केके सोन के अनुसार क्षेत्रीय जीनोम सिक्वेंसिंग लेबोरेटरी...

खतरा बढ़ाः रांची और जमशेदपुर में मिला यूके और डबल म्यूटेंट का वायरस 
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरोWed, 14 Apr 2021 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंडवासियों के लिए बुरी खबर है। राज्य के दो जिलों रांची और जमशेदपुर में कोरोना का यूके और डबल म्यूटेंट का वायरस मिला है। स्वास्थ्य सचिव केके सोन के अनुसार क्षेत्रीय जीनोम सिक्वेंसिंग लेबोरेटरी (आईएलएस) भुवनेश्वर में झारखंड के 39 सैंपल की होल जीनोम सिक्वेंसिंग की गयी थी। इसमें 13 संक्रमितों (8 पुरुष और 5 महिला) के सैंपल में कोरोना के नए किस्म की पुष्टि हुई है। इसमें 11 जहां रांची के हैं, वहीं 2 जमशेदपुर के हैं। रांची के 11 संक्रमितों में 3 में डबल वैरिएंट (बी 1.617) एवं 8 में यूके वैरिएंट (बी 1.1.7) मिला है। दूसरी तरफ जमशेदपुर के दो सैंपल में से 1 में डबल एवं 1 में यूके वैरिएंट मिला है। 

1 जनवरी से 20 मार्च के बीच लिए गए थे 52 सैंपल
सचिव ने बताया कि 1 जनवरी से 20 मार्च के बीच राज्य के आरटीपीसीआर लैब से वैसे संक्रमितों के सैंपल लिए गए थे, जिनकी सीटी वैल्यू 25 से कम आयी थी। इनमें कुल 52 सैंपल शामिल थे। इसमें रिम्स से 23, एमजीएम, जमशेदपुर से 18, हजारीबाग से 4, ईटकी से 5 व पलामू से 2 सैंपल लिये गये थे। इन सभी सैंपल को 27 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आईएलएस भुवनेश्वर में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया। इनमें से 39 सैंपल की जांच की गयी थी। 

टीका लेने के बाद संक्रमित होने वालों की भी सिक्वेंसिंग
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि यूके और डबल म्युटेंट की राज्य में पुष्टि होने के बाद सरकार सतर्क हो गयी है। अब कोविड से मृत्यु होने वाले व्यक्ति एवं टीका लेने के बाद पॉजिटिव होने वाले व्यक्ति के सैंपल की भी जीनोम सिक्वेंसिंग करायी जाएगी। ऐसे सैंपल भी आईएलएस, भुवनेश्वर भेजे जाएंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें