ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडडी राजा ने लालू यादव से मुलाकात की, कहा भाजपा को हराना है

डी राजा ने लालू यादव से मुलाकात की, कहा भाजपा को हराना है

रिम्स में भर्ती चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद डी राजा ने मुलाकात की। सीटों के बंटवारे से लेकर अन्य...

डी राजा ने लालू यादव से मुलाकात की, कहा भाजपा को हराना है
 हिन्दुस्तान ब्यूरो, रांची Sat, 19 Jan 2019 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

रिम्स में भर्ती चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद डी राजा ने मुलाकात की। सीटों के बंटवारे से लेकर अन्य मुद्दों पर दोनों के बीच बात हुई। डी राजा ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा को हराना है। उनकी पार्टी राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
डी राजा ने बताया कि हमने लालू यादव के स्वास्थ्य का हालचाल लिया। वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। देश की परिस्थिति काफी खराब है। आम नागरिकों के अधिकारों के साथ-साथ अर्थव्यवस्था पर हमले हो रहे हैं। मजदूर-किसानों पर हमले हो रहे हैं। हमारी पार्टी ने राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है, ताकि भाजपा को हराया जा सके। सीट बंटवारे के विषय पर उनसे बातचीत हुई। झारखंड में गठबंधन के तहत सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी द्वारा आयोजित रैली में कम्युनिस्ट पार्टी शामिल नहीं हुई है, लेकिन 3 फरवरी को हमारी पार्टी द्वारा भी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के लिए रैली का आयोजन किया गया है। डी राजा के अलावा जीतन राम मांझी के पुत्र एमएलसी संतोष कुमार मांझी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने भी लालू प्रसाद से मुलाकात की। 

सीटों के बंटवारे का फैसला को-आर्डिनेशन कमेटी में
लालू प्रसाद से मिलने के बाद संतोष कुमार मांझी ने कहा कि लालू प्रसाद की सेहत का हाल जानने आया था। राजनीतिक गतिविधियों पर भी उनके साथ चर्चा हुई। उन्होंने महागठबंधन को लेकर बिहार की जनता ने फीडबैक लिया है। सीटों के बंटवारे का फैसला को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने अपने बारे में कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

पार्टी जहां से कहेगी चुनाव लड़ेंगे
राजद की पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने कहा कि बिहार की जनता को लालू के स्वास्थ्य की चिंता है। जनता और महागठबंधन एक साथ मिलकर इस बार भाजपा को हराने के लिए पूरी तरह तैयार है। खुद के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि पार्टी जहां से कहेगी, लड़ेंगे। पार्टी का निर्णय ही आखिरी होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें