ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडतेज हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड पहुंचा चक्रवाती तूफान यास

तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड पहुंचा चक्रवाती तूफान यास

चक्रवाती तूफान यास बुधवार रात 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड की सीमा में पहुंच गया। चक्रवात के कारण बृहस्पतिवार दोपहर तक तूफान के चलते कोल्हान इलाके में 90...

तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड पहुंचा चक्रवाती तूफान यास
भाषा, रांचीThu, 27 May 2021 07:38 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रवाती तूफान यास बुधवार रात 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड की सीमा में पहुंच गया। चक्रवात के कारण बृहस्पतिवार दोपहर तक तूफान के चलते कोल्हान इलाके में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

चक्रवात के मद्देनजर राज्य में लोगों को अगले 24 घंटे घरों में ही रहने को कहा गया है और कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो के अलावा खूंटी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम लगातार जारी है। अब तक दस हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है।

झारखंड के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. अमिताभ कौशल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यास बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे झारखंड की सीमा में प्रवेश कर गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें