ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडदूल्हा निकला अपराधी, लड़की के परिजनों को बनाया बंधक, जानिए क्या है पूरा मामला

दूल्हा निकला अपराधी, लड़की के परिजनों को बनाया बंधक, जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड के ऋषिकेश में रहने वाले एक लड़के ने खुद को इंजीनियर बताकर बागबेड़ा की एक लड़की से शादी तय की थी। शादी के एक दिन पहले लड़के के अपराधी होने की जानकारी लड़की को मिली। इसके बाद लड़की किसी तरह...

दूल्हा निकला अपराधी, लड़की के परिजनों को बनाया बंधक, जानिए क्या है पूरा मामला
संवाददाता, जमशेदपुरTue, 12 Mar 2019 04:08 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के ऋषिकेश में रहने वाले एक लड़के ने खुद को इंजीनियर बताकर बागबेड़ा की एक लड़की से शादी तय की थी। शादी के एक दिन पहले लड़के के अपराधी होने की जानकारी लड़की को मिली। इसके बाद लड़की किसी तरह से भागकर जमशेदपुर चली आई, जबकि लड़की के परिवार के छह लोगों को ऋषिकेश में बंधक बना लिया गया है। 

बागबेड़ा गाढ़ाबासा की लड़की की शादी ऋषिकेश के शशिकांत नामक लड़के से तय हुई थी। शादी के एक दिन पहले लड़की को पता चला कि उसका होने वाला पति आपराधिक किस्म का है। इसके बाद लड़की रविवार को बगैर किसी को बताए ही ऋषिकेश से दिल्ली चली आई। इसके बाद दिल्ली से सोमवार को जमशेदपुर पहुंच गई। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदार छविनाथ शर्मा को दी। छविनाथ शर्मा ने इसकी शिकायत सोमवार को एसएसपी और बागबेड़ा थाने में लिखित रूप से की है।

जमशेदपुर पहुंची युवती ने बताया कि ऋषिकेश में उनके माता-पिता, मौसा, मौसी और भाई को बंधक बना लिया गया है। बंधक बनाने के बाद लड़का पक्ष के लोग उनसे 2 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उसके ममेरे भाई के साथ भी मारपीट की गई है। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को होने के बाद जमशेदपुर की पुलिस ऋषिकेश पुलिस से संपर्क कर बंधक लोगों को छुड़ाने का प्रयास कर रही है। ऋषिकेश में बंधक बने परिवार के लोग किस हालत में हैं, इसकी जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पाई है। लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के सभी लोगों से मोबाइल फोन छीन लिए हैं। इस कारण से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें