ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडकोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आए क्रिकेटर सौरभ तिवारी, राहत कोष में दिए डेढ़ लाख रुपए

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आए क्रिकेटर सौरभ तिवारी, राहत कोष में दिए डेढ़ लाख रुपए

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और झारखंड रणजी टीम के कप्तान सौरभ तिवारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आए हैं। शनिवार को सौरभ तिवारी ने डेढ़ लाख रुपए की राशि राहत कोष में दिया है। शनिवार को जमशेदपुर...

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आए क्रिकेटर सौरभ तिवारी, राहत कोष में दिए डेढ़ लाख रुपए
हिन्दुस्तान,जमशेदपुरSat, 28 Mar 2020 08:58 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और झारखंड रणजी टीम के कप्तान सौरभ तिवारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आए हैं। शनिवार को सौरभ तिवारी ने डेढ़ लाख रुपए की राशि राहत कोष में दिया है। शनिवार को जमशेदपुर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के कार्यलय में जाकर सौरभ ने यह राशि दी। डेढ़ लाख रुपए में से एक लाख प्रधानमंत्री राहत कोष और 50 हजार रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए हैं।

सौरभ तिवारी ने कहा कि यह समय कठिन है। राष्ट्र की सेवा करने का समय है। जिससे जितना हो सके, उसे मदद के लिए आगे आना चाहिए। देश के लोग मुसीबत में हैं और हम अपने देशवासियों की मदद नहीं करेंगे तो कौन करेगा। मैं आज जो कुछ भी हूं झारखंड और भारत की वजह से हूं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि स्वेच्छा से राष्ट्रहित में मदद के लिए आगे आएं।

सौरभ तिवारी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी खेल चुके हैं। विराट कोहली के नेतृत्व में 2008 में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के हिस्सा रहे सौरभ तिवारी इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। इस फ्रेंचाइजी ने सौरभ तिवारी के लिए पचास लाख रुपए की बोली लगाकर अपने टीम का हिस्सा बनाया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें