भाकपा माओवादी सब जोनल कमांडर उदय गिरफ्तार, गांव की घेरेबंदी कर पकड़ा
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर उदय उरांव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। नक्सली उदय उरांव अपने भाइयों से मिलने अपने गांव मुढहूकरचा आया हुआ था। इसकी गुप्त सूचना...

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर उदय उरांव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। नक्सली उदय उरांव अपने भाइयों से मिलने अपने गांव मुढहूकरचा आया हुआ था। इसकी गुप्त सूचना पुलिस कप्तान प्रिंयका मीणा को मिली थी। उन्होंने छापामारी दल बनाया। दल ने मुढहूकरचा को घेरकर उदय उरांव को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार नक्सली उदय ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि उसने कई सारे नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस से कई बार मुठभेड़ भी हुई है। उसी ने पेशरार थाना अंतर्गत ओनेगढा पुल निर्माण का कार्य करा रहे ठेकेदार विकास गुप्ता उर्फ विक्की के द्वारा लेवी नहीं देने के कारण मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। लेवी नहीं देने के कारण मुंशी विक्की गुप्ता की हत्या कर दी थी। निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर और पोकलेन गाड़ियों में विस्फोट और आगजनी कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस संबंध में पेशरार थाने में मुकदमा दर्ज है।
इसके कुछ ही दिनों पहले शाहीघाट पीलर मोड में सेरेंगदाग थाने पुलिस गश्ती दल को क्षति पहुंचाने के लिए गोलीबारी की गई थी। इसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे।लातेहार जिला के गारू के हाता गांव निवासी उपेंद्र उरांव की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस कप्तान प्रियंका मीणा के अनुसार सब जोनल कमांडर उदय उरांव क्षेत्र के जोनल कमांडर रवींद्र गंझू दस्ते का सक्रिय सदस्य था। लंबे समय से पुलिस इसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थी।