ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड के 13 जिलों में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, एक सप्ताह में तीन गुना हुआ संक्रमण दर

झारखंड के 13 जिलों में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, एक सप्ताह में तीन गुना हुआ संक्रमण दर

झारखंड में मिलने वाले कोरोना के नए मरीजों सर्वाधिक संख्या रांची की है। राज्य में 6-12 जून के बीच मिलने वाले 40 मरीजों में 16 (40 प्रतिशत) रांची के थे। वहीं 13-19 जून के बीच मिले 118 मरीजों में 70 (59

झारखंड के 13 जिलों में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, एक सप्ताह में तीन गुना हुआ संक्रमण दर
Swati Kumariवरिष्ठ संवाददाता,रांचीFri, 24 Jun 2022 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में पिछले सप्ताह (6-12 जून) की तुलना में बीते सप्ताह (13-19 जून) 8399 जांच कम हुए। जबकि, मरीजों की संख्या में 295 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्यभर में पिछले सप्ताह (6-12 जून) 41,045 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 40 पॉजिटिव मरीज मिले थे, जबकि बीते सप्ताह (13-19 जून) 32646 सैंपलों की जांच में 118 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 

पिछले सप्ताह जहां राज्य के 8 जिलों में ही संक्रमित मिले थे, बीते सप्ताह 13 जिलों में संक्रमितों की पहचान हुई है। साप्ताहिक समीक्षा में पाया गया कि पिछले सप्ताह (6-12 जून) की तुलना में बीते सप्ताह (13-19 जून) राज्य की पॉजिटिविटी दर जहां 0.10% से बढ़कर (तीन गुना) 0.36% हो गयी। वहीं, रांची की पॉजिटिविटी दर 1.06% से बढ़कर (आठ गुना) 7.95% हो गयी। पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी केवल रांची में ही नहीं हुई है।

पिछले सप्ताह की तुलना में बीते सप्ताह राज्य के तीन जिले धनबाद, जामताड़ा व पश्चिमी सिंहभूम की पॉजिटिविटी तो घटी है, लेकिन राज्य के 13 जिलों की पॉजिटिविटी रेट में इजाफा दर्ज किया गया है। इन जिलों में रांची, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, बोकारो, चतरा, दुमका, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू और सिमडेगा शामिल है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन 13 जिलों में पांच जिले ऐसे हैं जहां कई सप्ताह से मरीज नहीं थे। इन जिलों में बीते सप्ताह ही मरीज की पुष्टि हुई है। इन जिलों में गढ़वा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा व सिमडेगा शामिल है। 

रांची में जांच बढ़ी तो घटी पॉजिटिविटी
राज्य में मिलने वाले कोरोना के नए मरीजों सर्वाधिक संख्या रांची की है। राज्य में 6-12 जून के बीच मिलने वाले 40 मरीजों में 16 (40 प्रतिशत) रांची के थे। वहीं 13-19 जून के बीच मिले 118 मरीजों में 70 (59 प्रतिशत) मरीज रांची के हैं। वहीं बीते चार दिनों (20-23 जून) में राज्य में मिले 83 मरीजों में 46 (55.42 प्रतिशत) मरीज रांची में मिले हैं। हालांकि, पॉजिटिविटी की बात करें तो रांची में 6-12 जून के बीच 1508 सैंपल की जांच हुई थी जिसमें 1.06 प्रतिशत से 16 एवं 13-19 जून के बीच 880 सैंपल की जांच हुई जिसमें 7.95 प्रतिशत की दर से 70 मरीज मिले थे। जबकि, बीते चार दिनों में ही रांची में 1300 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिसमें 3.53 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट से 46 मरीज मिले हैं। हालांकि बीते चार दिनों में भी राज्य में मिले मरीजों में 55 प्रतिशत से अधिक मरीज केवल रांची में मिले हैं। राज्य में 20-23 जून के बीच 83 मरीज मिले हैं जिसमें 46 (55.43%) मरीज केवल रांची में मिले हैं। 

आरटीपीसीआर जांच में ही मिल रहे मरीज
रांची में बीते एक सप्ताह (17-23 जून) में 1731 सैंपलों की जांच  हुई है, जिसमें 88 मरीज की पहचान हुई है। ये सभी मरीज केवल आरटीपीसीआर जांच में ही मिले हैं। कुल 1731 जांच में ट्रूनैट से 00, जबकि रैपिट एंटिजेन से 147 सैंपलों की जांच  हुई, जिसमें एक भी मरीज नहीं मिले हैं। जबकि, आरटीपीसीआर से हुई 1584 सैंपलों की जांच में ही सभी 88 मरीज मिले हैं। 
 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें