ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडकांग्रेस लूट की पार्टी, लाल झंडा पूरी दुनिया से खत्म : रघुवर

कांग्रेस लूट की पार्टी, लाल झंडा पूरी दुनिया से खत्म : रघुवर

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव किसी को हराने या जिताने के लिए नहीं, बल्कि देश और राज्य को विकासशील बनाने और शांति सौहार्द बरकरार रखने के लिए है। वे शनिवार को धनवार के पुनीत राय...

कांग्रेस लूट की पार्टी, लाल झंडा पूरी दुनिया से खत्म : रघुवर
हिन्दुस्तान टीम,राजधनवार (गिरिडीह)Sat, 07 Dec 2019 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव किसी को हराने या जिताने के लिए नहीं, बल्कि देश और राज्य को विकासशील बनाने और शांति सौहार्द बरकरार रखने के लिए है। वे शनिवार को धनवार के पुनीत राय स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के पक्ष में विजय संकल्प रैली को सम्बोधित कर रहे थे। 
उन्होंने कांग्रेस को लूट की पार्टी बताया तथा कहा कि लाल झंडा पूरी दुनिया से खत्म हो रहा है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी को लक्ष्मी पुत्र कहकर आलोचना की। कहा कि लोभ लालच में वोट को बर्बाद न करें। 

भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के पांच वर्षों में धरातल पर उतारी गईं जनकल्याणकारी योजनाओं का हिसाब जनता को देते हुए रघुवर ने कहा कि 31 लाख बहनों को चूल्हा के साथ गैस सिलेंडर दिया गया है तथा 10 लाख बहनों को देना बाकी है। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के लिए सुकन्या योजना लागू किया। बेटियों के जन्म से शादी तक 70 हजार रुपए का प्रबंध करवाया। दो हजार सखी मंडल का गठन हुआ है। अब देश की 26 लाख महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की सरकार ने घोषणा की और किसान बैंक में खाता खुलवाने लगे, तो विरोधी मजाक उड़ाने लगे, लेकिन जब किसानों के खाता में पांच हजार और दो हजार आया तो विरोधियों का मुंह बंद हो गया। रघुवर ने स्वयं को राम बताया तथा प्रत्याशी लक्ष्मण को जिताने की अपील की।

प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की धनवार को जिला बनाने की मांग पर उन्होंने इसे पूरा करने की घोषणा की। रघुवर ने कहा कि 2020 में जब राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी, तो सभी घर से एक-एक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में अन्य दल को छोड़ कर आये लोगों को मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। 
प्रत्याशी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने भी केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। खुद पांच वर्षों तक धनवार की जनता के बीच रहकर किए गए कार्यों की चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व संचालन 20 सूत्री अध्यक्ष नकुल राय ने किया। कार्यक्रम में अनिल राय, जय प्रकाश साहा, विनय शर्मा, विवेक विकास, उदय सिंह, भीखी पासवान, कृष्णदेव रजक, उपेंद्र सिंह, पंकज सिंह, महेंद्र चौधरी, संजय साव, बसन्त साव, रामदेव विश्वकर्मा, विभूति राणा, महेंद्र राय, श्रीकांत आदि मौजूद थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें