ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडवेदर रिपोर्टः झारखंड के कई हिस्सों में आज भी बारिश के आसार, कोहरा बरपा रहा कहर

वेदर रिपोर्टः झारखंड के कई हिस्सों में आज भी बारिश के आसार, कोहरा बरपा रहा कहर

झारखंड के कई हिस्सों में सोमवार को भी बारिश का पूर्वानुमान है। 25 जनवरी से मौसम सामान्य होने लगेगा। 26 जनवरी से आसमान साफ रहेगा। बावजूद कई इलाकों में कोहरे और धुंध की स्थिति बनी रहेगी। इससे पहले...

वेदर रिपोर्टः झारखंड के कई हिस्सों में आज भी बारिश के आसार, कोहरा बरपा रहा कहर
हीटी,रांचीMon, 24 Jan 2022 07:25 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के कई हिस्सों में सोमवार को भी बारिश का पूर्वानुमान है। 25 जनवरी से मौसम सामान्य होने लगेगा। 26 जनवरी से आसमान साफ रहेगा। बावजूद कई इलाकों में कोहरे और धुंध की स्थिति बनी रहेगी।
इससे पहले रांची समेत पूरे झारखंड में रविवार को बारिश हुई। इस दौरान पूरा प्रदेश कोहरे की चादर में लिपटा रहा। बारिश और कोहरे के कारण ठंड में भी इजाफा हुआ है। कई इलाकों में शीतलहर चलते कंपकंपी के हालात रहे। रांची मे कोहरे के कारण विजिबलिटी कम थी। इसके चलते छह विमानों को रद्द कर दिया गया जबकि चार को डायवर्ट करना पड़ा।

मौसम विभाग ने मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान कोडरमा के सतगांवा में सबसे ज्यादा 22.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गढ़वा, लातेहार, पलामू, जामताड़ा, दुमका, जमशेदपुर समेत राज्य के लगभग हर जिले में बारिश हुई है।

यहां हुई बारिश

रांची, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, रामगढ़, गढ़वा, लातेहार, डालटनगंज, गुमला, लोहरदगा, जामताड़ा, दुमका, जमशेदपुर और चाईबासा में बारिश हुई।

रांची में रहने वाले लोगों ने कई वर्ष के बाद रविवार को राजधानी को घने कोहरे में लिपटा देखा। दिन ढ़लने के साथ ही कोहरा और गहरा होता गया और देर शाम में एक समय ऐसा भी आया कि सौ मीटर से आगे की वस्तु सपष्ट नहीं देखी जा सकती थी। जिस कारण देर शाम में सड़कें धीरे-धीरे सूनी होने लगीं।

एयरपोर्ट पर शाम साढ़े छह बजे दृश्यता सिर्फ सौ रह गई थी

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शाम साढ़े छह बजे दृश्यता सिर्फ सौ रह गई थी। ऐसी स्थिति एयरपोर्ट समेत शहर के विभिन्न इलाकों में बनी रही। जिस कारण काफी कम दूरी की वस्तु भी लोगों को सपष्ट दिखाई नहीं पड़ रही थी। इस कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से मौसम में हुए बदलाव का राजधानी में व्यापक असर दिखा।

शौकीनों ने जमकर दावत उड़ाई

दक्षिण-पूरब दिशा से आ रही सर्द हवा के बहाव के बीच दिन में रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। इससे वातावरण में नमी बढ़ी रही। बारिश के साथ ठंड का प्रभाव ऐसा कि जरूरी काम होने के बाद भी लोग घरों में ही दुबके रहे। अवकाश का दिन होने के बाद भी लोगों ने जरूरी काम को निपटाने में दिलचस्पी नहीं ली और घर पर गरम कपड़े में लिपटे मौसम की चर्चा करते रहे। ठंड का आलम यह रहा कि हर घर में और दुकान-प्रतिष्ठान में लोगों ने अलाव के अलावा वातावरण को गरम रखने के लिए हीटर का सहारा लिया। मौसम का मिजाज भांप कर मटन-चिकेन के शौकीनों ने जमकर दावत उड़ाई। रात आठ बजे तक शहर के विभिन्न इलाके में स्थित अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों पर शौकीनों की भीड़ दिखी। शनिवार को देर रात से शुरू हुई हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से रांची के सुदूरवर्ती इलाके से बड़ी संख्या में काम की तलाश में आने वाले मजदूर और अन्य लोग यहां नहीं पहुंचे। इसका असर व्यापार कारोबार पर भी दिखा। प्रमुख व्यापारिक इलाके अपर बाजार, डोरंडा, धुर्वा, अरगोड़ा, रातू रोड, कांके रोड, बरियातू रोड, लालपुर, कोकर, चुटिया और बूटी रोड में अधिसंख्य दुकानें बंद रहीं। वहीं बस पड़ाव पर भी सामान्य दिनों की तुलना में यात्रा करने वाले लोगों काफी कम संख्या में पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें