ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडआज मुख्यमंत्री पेश करेंगे राज्य का बजट, किसान, महिलाओं पर फोकस की उम्मीद

आज मुख्यमंत्री पेश करेंगे राज्य का बजट, किसान, महिलाओं पर फोकस की उम्मीद

मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट पेश करेंगे। यह बजट लगभग 86 हजार करोड़ का हो सकता है। बजट किसान, महिला और युवाओं पर फोकस होगा। पिछले साल की तुलना में बजट में...

आज मुख्यमंत्री पेश करेंगे राज्य का बजट, किसान, महिलाओं पर फोकस की उम्मीद
रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरोTue, 22 Jan 2019 01:33 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट पेश करेंगे। यह बजट लगभग 86 हजार करोड़ का हो सकता है। बजट किसान, महिला और युवाओं पर फोकस होगा। पिछले साल की तुलना में बजट में मामूली बढ़ोतरी का अनुमान है। बतौर वित्त मंत्री रघुवर दास लगातार पांचवें साल यह बजट पेश करेंगे।  

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2018-19 में सरकार ने 80,200 करोड़ का बजट पेश किया था। वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट से पहले सरकार किसानों को मोबाइल और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत प्रति एकड़ 5000 रुपए की सहायता देने की घोषणा कर चुकी है, जिसके लिए बजट में प्रावधान किया जा सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना शुरू की गई है। अक्तूबर 2019 तक निर्बाध बिजली के लिए अतिरिक्त राशि दी जा सकती है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें