ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड में 'अपनी सुरक्षा अपने हाथ' अभियान का आगाज, सीएम सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड में 'अपनी सुरक्षा अपने हाथ' अभियान का आगाज, सीएम सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड विधानसभा परिसर से राज्यस्तर पर चलने वाली अपनी सुरक्षा अपने हाथ जागरूकता अभियान की शुरुआत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। अपनी सुरक्षा अपने हाथ अभियान...

झारखंड में 'अपनी सुरक्षा अपने हाथ' अभियान का आगाज, सीएम सोरेन ने दिखाई हरी झंडी
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरोMon, 22 Mar 2021 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड विधानसभा परिसर से राज्यस्तर पर चलने वाली अपनी सुरक्षा अपने हाथ जागरूकता अभियान की शुरुआत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। अपनी सुरक्षा अपने हाथ अभियान 22 मार्च से 25 मार्च तक राज्य के 14500 स्कूलों में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन तथा शौचालय प्रबंधन एवं स्वच्छता से संबंधित सभी पहलुओं पर व्यापक रूप से जानकारी दी जाएगी तथा इन्हें जागरूक किया जाएगा।

जागरूकता रथ के माध्यम से बच्चों को सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों एवं गतिविधियों के विषय में बताया जाएगा। बच्चों को शारीरिक दूरी का पालन, फेस मास्क का निरंतर उपयोग, समय-समय पर साबुन से हाथ धोने के फायदे से संबंधित पूरी जानकारी दी जाएगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा यूनिसेफ झारखंड के संयुक्त प्रयास से राज्यस्तरीय अपनी सुरक्षा अपने हाथ अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। मौके पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राहुल शर्मा, यूनिसेफ झारखंड राज्य प्रमुख प्रशांत दास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें