ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडखुदकुशी करने वाले युवक को जिंदा करने का दावा, शव पर धार्मिक पुस्तक रखकर रातभर की प्रार्थना

खुदकुशी करने वाले युवक को जिंदा करने का दावा, शव पर धार्मिक पुस्तक रखकर रातभर की प्रार्थना

झारखंड के चतरा जिले से अचंभित कर देने वाली खबर आई है। युवक की खुदकुशी करने के बाद एक विशेष समुदाय के लोगों ने उसे जीवित करने का दावा किया। सफल न होने पर शव छोड़कर सुबह फरार हो गए। मामला वशिष्ठनगर...

खुदकुशी करने वाले युवक को जिंदा करने का दावा, शव पर धार्मिक पुस्तक रखकर रातभर की प्रार्थना
चतरा लाइव हिन्दुस्तानMon, 01 Mar 2021 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के चतरा जिले से अचंभित कर देने वाली खबर आई है। युवक की खुदकुशी करने के बाद एक विशेष समुदाय के लोगों ने उसे जीवित करने का दावा किया। सफल न होने पर शव छोड़कर सुबह फरार हो गए। मामला वशिष्ठनगर थाने के परसिया गांव का है। यहां एक युवक सूरज कुमार ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अप्राकृतिक ढंग से मौत का मामला दर्ज किया।

बताया गया कि युवक के कुएं में छलांग लगाने के बाद आसपास के लोग उसे निकालकर स्थानीय डॅाक्टर के पास ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव लेकर जब परिजन घर लौटे तो एक समुदाय विशेष के लोग प्रार्थना से युवक को जीवित कर देने का दावा करते हुए लाश के सीने पर एक धार्मिक पुस्तक रखकर रात भर प्रार्थना व अन्य अनुष्ठान करते रहे। युवक के जीवित न होने पर ढोंग करने वाले सुबह होते ही रफ्फू चक्कर हो गए।

इधर, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि युवक को खुदकुशी के लिए विवश किया गया है। जबकि स्वजन युवक को मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। ग्रामीण भी मानते हैं कि युवक को मानसिक परेशानी थी और वह अक्सर उग्र रूप धारण कर लिया करता था। शुक्रवार को वह ट्यूशन पढ़कर घंघरी से लौटा तो अचानक उग्र हो उठा और घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने इसे आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला बताते हुए जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ परिवारों में मतांतरण का खेल चल रहा है।

कुछ लोग अपना धर्म बदल चुके हैं। कई परिवारों में प्रार्थना व अनुष्ठान के नाम पर मतांतरण की प्रक्रिया चल रही है। युवक के स्वजन भी मतांतरण के आयोजन में भाग लेते थे। इसका युवक विरोध करता था। जब स्वजन उसकी बात नहीं माने तो उसने जान देने की धमकी भी दी थी। उसकी मौत के बाद भी उसी धर्म विशेष के लोग उसकी लाश से ढोंग करते रहे। हालांकि मृतक के परिजन उस आरोप को सिरे से खारिज कर रहे हैं और मतांतरण की बात से इन्कार करते हैं। इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें