77 प्रवासियों को मुंबई से कोलकाता ले जा रही बस रामगढ़ में पलटी, 38 घायल, 25 की हालत गंभीर
झारखंड के रामगढ़ जिले में ओरमाझी-गोला मार्ग पर रजरप्पा थाना अंतर्गत कुलही गांव के निकट सोमवार को प्रवासियों को लेकर मुंबई से कोलकाता जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में बस सवार कम से कम 38...

झारखंड के रामगढ़ जिले में ओरमाझी-गोला मार्ग पर रजरप्पा थाना अंतर्गत कुलही गांव के निकट सोमवार को प्रवासियों को लेकर मुंबई से कोलकाता जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में बस सवार कम से कम 38 लोग घायल हो गये। घायलों में 25 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स में भर्ती कराया गया है।
रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि 77 प्रवासी यात्रियों को लेकर जा रही इस बस का चालक रजरप्पा थाना अंतर्गत कुलही गांव के निकट ओरमाझी-गोला मार्ग पर एक तीखे मोड़ पर बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस खाई में जा गिरी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस से यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।
बस के एक यात्री अजीम बिट्टू ने पुलिस को बताया कि मुंबई के इन प्रवासियों ने तीन लाख रुपये में पश्चिम बंगाल में अपने घरों के लिए बस किराये पर ली थी। पश्चिम बंगाल पहुंचने के लिए यात्रियों ने छह-छह हजार रुपये एकत्रित किये थे।
लेखक के बारे में
Sunil Abhimanyuसुनील अभिमन्यु
और पढ़ें

